{"_id":"627923b3974abe74ab065b8d","slug":"rajgarh-bjp-s-minority-leader-s-pain-spilled-in-the-meeting-said-i-add-10-25-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़: बैठक में छलका भाजपा के अल्पसंख्यक नेता का दर्द, बोले- 10 को जोड़ता हूं, 25 भाग जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़: बैठक में छलका भाजपा के अल्पसंख्यक नेता का दर्द, बोले- 10 को जोड़ता हूं, 25 भाग जाते हैं
Mon, 09 May 2022 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 07:52 PM IST
सार
राजगढ़ जिले में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी के सामने अल्पसंख्यक मोर्चे के भाजपा नेता ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि हमारी ही पार्टी के लोग ऐसे बयान देते हैं कि मैं 10 लोग जोड़ता हूं तो 25 लोग भाग जाते हैं।
विज्ञापन
राजगढ़ की बैठक में प्रदेश प्रभारी के सामने अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता का दर्द सामने आ गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष का बयान चर्चा में है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के बयानों से समाज को जोड़ना मुश्किल हो रहा है।
बता दें प्रदेश में भाजपा की बैठकों का दौर जारी है। इसी के तहत राजगढ़ में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी शामिल हुए थे। उनके सामने पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष अशरफ कुरैशी का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने बीजेपी की बैठकों में भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी को लेकर आपत्ति जताई। अशरफ कुरैशी ने पार्टी में होने वाली मुस्लिम विरोधी बयानबाजी को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यकों को जोड़ना बहुत मुश्किल है। बैठकों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कुछ लोग बयानबाजी करते हैं, जिसकी वजह से मुझे बहुत तकलीफ होती है।. मैं 10 लोगों को जोड़ता हूं तो 25 लोग भाग जाते हैं। कुरेैशी ने मंच से ही सबसे माफी भी मांगी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलबर यादव को लेकर कहा कि वे हमारी बहुत मदद करते हैं। काफी सपोर्ट करते हैं।