फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Family upset over Sonam’s bail, demands CBI probe; to move High Court

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम को जमानत मिलने पर राजा के परिजन खफा, सीबीआई जांच की मांग की; हाईकोर्ट भी जाएंगे

Tue, 28 Apr 2026 09:54 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priya Verma Updated Tue, 28 Apr 2026 09:54 PM IST
सार

राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा के परिजनों में खासी नाराजगी है। इसी के चलते परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Family upset over Sonam’s bail, demands CBI probe; to move High Court
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मास्टरमाइंड पत्नी सोनम को मेघालय की निचली अदालत द्वारा जमानत दिए जाने से पीड़ित परिवार स्तब्ध है। परिवार ने सवाल उठाया है कि जब सोनम इस हत्या की मास्टरमाइंड है तो उसे जमानत कैसे मिल गई। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि वे निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मेघालय हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी पिछले साल 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ था। इस मामले में सोनम और उसके कथित प्रेमी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय की एक अदालत द्वारा मंगलवार को सोनम को जमानत दिए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में राजा की मां उमा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके बेटे की हत्या की मास्टरमाइंड होने के बावजूद सोनम को जमानत कैसे मिल गई?

उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस ने पिछले नौ महीनों में मामले की गहन जांच की लेकिन समझ नहीं आता कि एक-दो महीने में अचानक सब कुछ कैसे बदल गया। उन्होंने कहा- हम सरकार से सिर्फ एक ही मांग करते हैं कि मेरे निर्दोष बेटे को न्याय मिले, जिसकी हत्या कर दी गई। मैं इस मामले की सीबीआई जांच चाहती हूं।


ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: पुलिस की चूक या साक्ष्य की कमी? सोनम चौथी आरोपी जिसको मिली जमानत

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि उनका परिवार सोनम को जमानत देने के फैसले को मेघालय हाईकोर्ट में चुनौती देगा। उन्होंने बताया कि अदालत में सोनम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उसके वकील ने यह दलील दी कि मेघालय पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं दी, जो कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है। विपिन ने जांच में हेरफेर की आशंका जताते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ने अब तक उन्हें चार्जशीट की प्रति नहीं दी है और उन्हें इसे ठीक से देखने का अवसर भी नहीं मिला है।

बता दें कि सोनम को 9 जून 2025 को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था और वह 10 महीने से अधिक समय तक शिलांग जिला जेल में न्यायिक हिरासत में थी। मेघालय पुलिस ने पिछले साल सितंबर में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed