{"_id":"6aeae8c889fb5cd35e0fc718","slug":"18-children-fall-ill-after-eating-poisonous-castor-seeds-in-raisen-hospitalized-with-stable-condition-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसेन: खेल-खेल में जहरीले बीज खा गए बच्चे, 18 की तबीयत बिगड़ी, सिविल अस्पताल में हो रहा इलाज, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसेन: खेल-खेल में जहरीले बीज खा गए बच्चे, 18 की तबीयत बिगड़ी, सिविल अस्पताल में हो रहा इलाज, हालत स्थिर
Wed, 04 Nov 2026 01:43 PM IST
रायसेन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: रायसेन ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:43 PM IST
सार
स्कूल के पास रतनजोत के जहरीले बीज खाने से करीब 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी भर्ती बच्चों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले सिलवानी तहसील के ग्राम पुदर सलैया में रतनजोत के जहरीले बीज खाने से करीब 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मामला सिलवानी तहसील के ग्राम पुदर सलैया का है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास लगे रतनजोत के पौधे को खाने के बाद बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त जैसी शिकायत होने लगी। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से 15 बच्चों को सिविल अस्पताल सिलवानी पहुंचाया गया, जबकि तीन बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। आखिर स्कूल के पास लगे इस पौधे तक बच्चे कैसे पहुंचे और रतनजोत खाने की नौबत क्यों आई, यह भी गंभीर सवाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति
ग्राम पुदर सलैया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास लगे रतनजोत के पौधे को बच्चों ने खा लिया था। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और 18 बच्चों को तत्काल सिविल अस्पताल सिलवानी लाया गया। वहीं दो अन्य बच्चों का उपचार प्रतापगढ़ में किया जा रहा है।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर राहुल धाकड़ के मुताबिक अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल ठीक है। बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उपचार के बाद ही जरूरत पड़ने पर किसी बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया जाएगा।
