{"_id":"6ae60f3d285c6332c209cea2","slug":"raisen-fireworks-worth-rs-2-lakh-seized-from-house-running-children-s-coaching-raising-safety-concerns-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसेन: पटाखों के जखीरे के बीच चल रही थी बच्चों की कोचिंग, 2 लाख की आतिशबाजी जब्त, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसेन: पटाखों के जखीरे के बीच चल रही थी बच्चों की कोचिंग, 2 लाख की आतिशबाजी जब्त, सुरक्षा पर उठे सवाल
Sat, 31 Oct 2026 09:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 2 लाख रुपये की आतिशबाजी जब्त की। मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया जा रहा था और इसी जगह बच्चों की कोचिंग भी संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
घर में पटाखों का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की अवंतिका कॉलोनी में शनिवार देर शाम पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर करीब 2 लाख रुपये की आतिशबाजी जब्त की। मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि इसी मकान में बच्चों की कोचिंग भी संचालित हो रही थी। ऐसे में पटाखों के भंडारण के बीच पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
एसडीओपी आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मकान मालिक योगेश अग्रवाल के घर से आतिशबाजी का बड़ा स्टॉक मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से मकान में पटाखों का भंडारण कर रहा था। पुलिस ने जब्त आतिशबाजी को कोतवाली थाने पहुंचा दिया है। मामले में संबंधित आतिशबाजी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एनएलआईयू की रिसर्च: कठोर कानून के बाद भी क्यों नहीं थम रहे दुष्कर्म?,एमपी के जेलों में बंद दोषियों ने खोले राज
विज्ञापन
पटाखों के भंडारण के बीच चल रही थी कोचिंग
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि जिस मकान में पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा था, वहीं बच्चों की कोचिंग भी संचालित हो रही थी। इस स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पटाखों में आग लगने या विस्फोट होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।
त्योहारों से पहले अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान
एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को कोचिंग भेजने से पहले सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जरूर लें। कार्रवाई के दौरान टीआई नरेंद्र गोयल सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
