फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Six-Year-Old Girl Dies of Electrocution After Touching a Damaged Sound System Wire at Home

दमोह: मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां, साउंड बॉक्स के कटे तार से 6 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

Sat, 31 Oct 2026 10:23 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 10:23 PM IST
सार

दीपावली की तैयारियों के बीच करंट लगने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। घर में पुताई के दौरान साउंड बॉक्स का तार पकड़ने से मासूम को करंट लग गया और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
Damoh: Six-Year-Old Girl Dies of Electrocution After Touching a Damaged Sound System Wire at Home
छह साल की मासूम की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलाल पट्टी गांव में दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब करंट लगने से छह वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घर में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं और पुताई का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची साउंड बॉक्स के संपर्क में आ गई। उसके कटे हुए तार को पकड़ते ही उसे बिजली का करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल पट्टी निवासी डेलन अहिरवार की छह वर्षीय बेटी मोहनी अहिरवार शनिवार शाम घर में खेल रही थी। उस समय घर में दीपावली को लेकर पुताई का काम चल रहा था और साउंड बॉक्स भी बज रहा था। बताया जा रहा है कि साउंड बॉक्स की डोरी कहीं से कटी हुई थी। खेलते हुए मोहनी वहां पहुंची और अनजाने में कटे तार को पकड़ लिया। करंट लगने से बच्ची बेसुध होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बैतूल: आज 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ का बोनस देंगे सीएम यादव, आदिवासी परिवारों को सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर दमोह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार बच्ची को अस्पताल लाए जाने के दौरान ही उसकी मौत हो चुकी थी।

मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया। बच्ची के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की सूचना नोहटा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed