फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   railway festival special trains 34 additional services total 100 trains 2026

सुविधा: त्योहारों पर 34 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं, यात्रियों का बढ़ता देख रेलवे चलाएगा कुल 100 ट्रेनें

Fri, 18 Sep 2026 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल 34 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा। इसके साथ कुल 100 स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। रानी कमलापति-दानापुर और सोगरिया-दानापुर के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। इनका संचालन अक्टूबर-नवंबर में होगा। यात्रियों को समय-सारिणी NTES एप पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
railway festival special trains 34 additional services total 100 trains 2026
त्योहारों को देखते हुए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें - फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

पश्चिम मध्य रेल ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के लिए 34 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। इन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब आगामी त्योहारों के लिए कुल 100 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन


इनमें रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के बीच 22 द्वि-साप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं। यह ट्रेन 12 अक्तूबर से 16 नवम्बर 2026 तक चलेगी। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से मंगलवार और शनिवार को सुबह 11:20 बजे चलेगी। इसमें कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। दूसरी ट्रेन सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल है, जिसकी 12 सेवाएं होंगी। यह 10 अक्तूबर से 16 नवम्बर 2026 तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया से प्रत्येक शनिवार को रात्रि 23:10 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 09824 दानापुर से प्रत्येक सोमवार को मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पेट्रोल भरवाने से पहले जेब में रखें कैश: MP में 2000 से ज्यादा के बिल पर UPI नहीं लेंगे पंप, इस दिन से लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल के ठहराव
रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल दोनों दिशाओं में कई स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, जबलपुर और कटनी जंक्शन शामिल हैं। मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी भी इसके प्रमुख ठहराव हैं। मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशन पर भी यह ट्रेन रुकेगी।

सोगरिया-दानापुर स्पेशल के ठहराव
सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल भी यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में बारां, गुना, अशोक नगर और सागर शामिल हैं। दमोह, कटनी जंक्शन, मैहर और सतना भी इसके मार्ग में आएंगे। मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशन पर भी यह रुकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इन अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। विस्तृत समय-सारिणी के लिए NTES एप का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed