फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rail minister piyush goyal inaugurated many facilities in indore

राजवाड़ा जैसा दिखेगा अब इंदौर रेलवे स्टेशन

Mon, 19 Mar 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
rail minister piyush goyal inaugurated many facilities in indore

शनिवार को रेल मंत्री ने इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन दोहरीकरण एवं अन्य योजनाओं और विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गोयल ने कहा कि उज्जैन रेलवे स्टेशन को महाकालेश्वर जैसा लुक दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब मैं महाकाल में प्रार्थना कर रहा था, तब यह बात मेरे दिमाग में आई कि उज्जैन रेलवे स्टेशन को महाकालेश्वर मंदिर जैसा लुक दिया जाना चाहिए। फिर उन्होंने कहा जब मैंने ये सवाल किया कि इंदैर रेलवे स्टेशन कैसा दिखना चाहिए तो ताई ने कहा कि उसकी बनावट मशहूर राजवाड़े जैसी होनी चाहिए। 

विज्ञापन


यह बात गोयल ने इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन में विभिन्न सुविधाओं के लिए हुए उद्घाटन समारोह के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि खंडवा-अकोला सेक्शन से अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन में गेज परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद मेजर टर्मिनल का विकास किया जाएगा। जहां 24 कोच की लंबी रेल के लिए दो प्लैटफॉर्म बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमने कुछ रेलों को बढ़ाने का भी फैसला किया है। जिनका आवागमन इंदौर रेलवे स्टेशन से डॉ. अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन के बीच होता है। जैसे कि बंगलोर-इंदौर, जयपुर-इंदौर, बरेली-इंदौर और मालवा एक्प्रेस कुछ ऐसी रेलें हैं जिन्हें अंबेडकर नगर स्टेशन तक विसतृत किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जब इंदौर-दिल्ली जाने वाली गाड़ी को रेगुलर बेसिस पर चलाने के लिए कोशिश की जाएगी। इसी दौरान इंदौर-पुणे जाने वाली रेल खाकरोड रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोयल और महाजन के अलावा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी शामिल थे। मंत्रियों ने महू स्टेशन तक कोचिंग डिपो, इंदौर रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्टों, महू स्टेशन पर 370 केडब्लूपीसी सोलर प्लांट, इंदौर स्टेशन पर दो एस्केलेटर और एलईडी प्रकाश व्यवस्था आदि का उद्घाटन किया। 


साथ ही गोयल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले तीन वर्षों में 63 हजार करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत हुई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमने 1703 किमी दोहरीकरण और 2504 किमी विद्युतीकरण का काम किया, जो कि पिछले 65 वर्ष में भी नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed