{"_id":"6200d0816b03a74bc5747d18","slug":"pyaar-ka-punchnama-in-morena-the-young-man-had-come-to-the-village-to-meet-the-girlfriend-the-family-members-tied-their-hands-and-feet-and-beat-them-a-lot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना में प्यार का पंचनामा: प्रेमिका से मिलने गांव आया था युवक, घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर खूब पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना में प्यार का पंचनामा: प्रेमिका से मिलने गांव आया था युवक, घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर खूब पीटा
Mon, 07 Feb 2022 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:25 PM IST
सार
मुरैना में एक युवक के हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका से मिलने गांव में आया था। लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। प्रेमी की पिटाई का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को हाथ-पैर बांधकर पीटा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी की लड़की के घरवालों द्वारा जमकर पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लड़की के घर वालों ने प्रेमी को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध कर उसकी जमकर मारपीट की और लाठी डंडे बरसाए।
जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना इलाके के बडेपुरा गांव का है। सोमवार को दूसरे गांव का रहने वाला विजय सिंह नामक युवक बड़ेपुरा की एक युवती से प्रेम करता है। और इसी प्रेम संबंध में वो युवती से मिलने उसके गांव बड़ेपुरा आया हुआ था, लेकिन युवती के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद पहले उसके हाथ-पैर बांधे। इसके बाद उसे बेरहमी से डंडों से पीटा। युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। हालांकि बाद में गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया।
इस घटना का वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा। अब इस मामले की छानबीन की जा रही है। अंबाह थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में दोनों तरफ से किसी ने भी अभी तक शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है युवक की तलाश की जा रही है। उसके बाद उसी पूछताछ की जाएगी और जो भी इसमें दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।