{"_id":"65a684f5b30ef434e2010f95","slug":"protest-against-registration-of-fir-against-congress-worker-without-investigation-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच के FIR दर्ज, विधायक के नेतृत्व में किया गया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच के FIR दर्ज, विधायक के नेतृत्व में किया गया थाने का घेराव
Tue, 16 Jan 2024 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:00 PM IST
सार
Mandsaur: मंदसौर के दलौदा थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विपिन जैन धरने पर बैठ गए। मामले को लेकर जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच के एफआईआर दर्ज की गई है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।
विज्ञापन
विधायक के नेतृत्व में किया गया थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के दलौदा थाना पुलिस द्वारा एक आवेदन पर कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज करने के विरोध में विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दलौदा थाने का घेराव कर धरना दिया। बाद में एसडीओपी के आश्वासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
क्या था मामला
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर गोलु केथवास और अनिल गुगर के बीच राजनीतिक रंजिश चली आ रही थी। सोमवार को दलौदा प्रगति चौराहा स्थित शिमला होटल के पास गोलू केथवास और अनिल गुगर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामले को लेकर गोलू केथवास ने दलौदा थाने पर आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने अनिल गुगर के खिलाफ बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज कर दी। इसकी जानकारी जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में दलौदा थाने का घेराव कर दिया व थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन की सूचना जब एसडीओपी ग्रामीण क्षेत्र कीर्ति बघेल को मिली तो वे तुरंत दलौदा थाने पहुंची और विधायक विपिन जैन और कांग्रेस कार्यकर्ताओ से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि बिना जांच किए कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। जांच में जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिना जांच किए एफआईआर दर्ज
मामले को लेकर कांग्रेस समर्थित विधायक विपिन जैन ने कहा कि दलौदा थाना पुलिस पॉलिटिकल दबाव में कार्य कर रही है। पुलिस ने पॉलिटिकल द्वेषता से दिए गए आवेदन पर बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज कर दी, इसी को लेकर हमने विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
गुंडा लिस्ट में शामिल है आरोपी
वहीं, मामले को लेकर जब दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी अनिल गुगर पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल है और इस पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। सोमवार को कलश यात्रा के दौरान आरोपी अनिल गुगर ने फरियादी गोलू केथवास को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी, इस पर अनिल गुगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
