फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Protest against Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh joining BJP Congress workers blackened poster

Jabalpur News: महापौर अन्नू के भाजपा में शामिल होने का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर पोती कालिख

Sun, 11 Feb 2024 12:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि जगत बहादुर अन्नू सिर्फ कमीशन खाने के लालच में अपनी मातृ पार्टी से दगा करके भाजपा में शामिल हुए हैं। नगर निगम की 300 करोड़ की सड़कें पीडब्ल्यूडी बना रही थी, जिस कारण अन्नू सिंह का कमीशन खत्म हो रहा था।

विज्ञापन
Protest against Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh joining BJP Congress workers blackened poster
युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से विरोध का सिलसिला जारी है। युवक कांग्रेस ने गुलौआ चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर महापौर के पोस्टर पर कालिख पोती और नोटों की माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि जगत बहादुर अन्नू सिर्फ कमीशन खाने के लालच में अपनी मातृ पार्टी से दगा करके भाजपा में शामिल हुए हैं। नगर निगम की 300 करोड़ की सड़कें पीडब्ल्यूडी बना रही थी, जिस कारण अन्नू सिंह का कमीशन खत्म हो रहा था। इसके अलावा भी ऐसे कई फंड हैं जो नगर निगम में न आकर अन्य सरकारी संस्थानों में जा रहे थे, जिससे वह व्याकुल थे। अगर, अन्नू सिंह सेवा का भाव रखते हैं तो कभी संस्कारधानी के मतदाताओं के आशीर्वाद का अनादर नहीं करते। वह भगवान श्री राम की भक्ति का दिखावा कर रहे हैं, उनके मन में मां लक्ष्मी की लालसा है।  
विज्ञापन


 इस दौरान अभिषेक चौकसे, सतीश तिवारी, सलिल चौकसे, कपिल भोजक, रूपेश मिश्रा, भानु यादव, सचिन रजक, घनश्याम महोबिया, गुड्डू वाल्मीकि, शादाब मंसूरी, जवाहर अली, सोनू कुकरेले, अचलनाथ चौधरी, पंकज पटेल, रुक्मणी गोटिया, रूपेश पाठक, विवेक जैन, पार्षद लखन प्रजापति, बादल पंजवानी, सुधीर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed