{"_id":"5eb132298ebc3e906c6eebf8","slug":"prisoner-cut-off-his-genitals-and-offered-it-to-the-temple-in-gwalior-central-jail-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जेल में बंद कैदी ने अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जेल में बंद कैदी ने अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ाया, हालत गंभीर
Tue, 05 May 2020 03:00 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, ग्वालियर
पीटीआई, ग्वालियर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हत्या के मामले में दोषी 25 वर्षीय एक कैदी ने मंगलवार को अतिवादी कदम उठाते हुए अपना गुप्तांग काट कर ग्वालियर की केंद्रीय जेल के अंदर स्थित मंदिर में चढ़ा दिया। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि कैदी ने सोमवार रात को नींद में एक सपना देखने के बाद यह कृत्य किया। कैदी ने बताया था कि सपने में उसने भगवान शिव को देखा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कैदी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
साहू ने बताया, ‘पड़ोसी भिण्ड जिले का रहने वाला विष्णु कुमार (25) हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कैदी ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे जेल परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा की और अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ा दिया।’
विज्ञापन
साहू ने बताया कि कैदी ने इस काम के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि विष्णु के रोने की आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल वार्डन मौके पर पहुंचे तो उसे मंदिर में खून से लथपथ गिरा हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज कैदी वार्ड में किया जा रहा है।
साहू ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में विष्णु ने बताया कि सोमवार की रात को उसने अपने सपने में आए भगवान के कहने पर यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि विष्णु की हालत गंभीर है। विष्णु 2018 से ग्वालियर की केंद्रीय जेल में बंद है।
