{"_id":"637db46f5110162d18482043","slug":"principal-abused-the-girl-students-of-kasturba-gandhi-hostel-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: छात्राओं के साथ प्राचार्य ने की गाली-गलौज, स्टूडेंट्स ने ऐसी बातें बताई कि शर्म आ जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: छात्राओं के साथ प्राचार्य ने की गाली-गलौज, स्टूडेंट्स ने ऐसी बातें बताई कि शर्म आ जाएगी
Wed, 23 Nov 2022 11:20 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:20 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में छात्रावास की छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। इसको लेकर वे दमोह पहुंची, यहां पर वे धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपी।
विज्ञापन
धरने पर छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में हटा ब्लॉक के रजपुरा में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने अपने स्कूल की प्राचार्य पर गाली देने और अभद्र बातें करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर छात्राओं ने दमोह पहुंचकर धरना दिया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां एडीएम नाथूराम गोंड को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने बताया कि वह मिडिल स्कूल रजपुरा में पढ़ाई करती हैं, जहां प्राचार्य रामवती यादव उनसे फिजूल की बातें और गाली-गलौज करती हैं। इसके अलावा जातिगत अपमान भी करती हैं। एक छात्रा ने बताया कि प्राचार्य उन्हें गालियां देती हैं और कहा जाता है कि उनके घरों में खाना नहीं मिलता था, इसलिए यहां आकर खाना खा रही हैं।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा, वह चाहती हैं कि प्राचार्य पर कार्रवाई की जाए। एडीएम नाथूराम गोंड का कहना है कि छात्राओं ने जो शिकायत की है उसके आधार पर जांच की जाएगी। यदि आरोप दोष सिद्ध होता है तो प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
