फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   prakash javadekar and narottam mishra attack mamata banerjee over attack on nadda vijayvargiya bjp tmc dhankhar

नरोत्तम मिश्रा बोले- ममता हमें बाहरी, पाक और बांग्लादेश के घुसपैठियों को मानती हैं अपना

Fri, 11 Dec 2020 01:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Dec 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
prakash javadekar and narottam mishra attack mamata banerjee over attack on nadda vijayvargiya bjp tmc dhankhar
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हमला हुआ। बुलेटप्रूफ वाहन होने से नड्डा बच गए, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाएं हाथ में लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया है। इसे लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। मिश्रा का कहना है कि ममता हमें बाहरी लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के घुसपैठियों को अपना मानती हैं। 

विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर जिस तरह से हमला हुआ, वो बहुत निंदनीय है। गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मंगाई है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ही ऐसा माहौल बना रही है, ये लोकतंत्र नहीं है। बाकी विपक्षी पार्टियां अब क्यों चुप हैं?'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव पर हुआ हमला शर्मनाक है। ममता दीदी हमें बाहरी लोगों के तौर पर देखती हैं लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के घुसपैठियों को अपनों के रूप में देखती हैं। हमें पश्चिम बंगाल में ठहरने के लिए एक होटल तक नहीं मिलता, क्योंकि उन्हें हमारे ठहरने से पुलिस के निरीक्षण का डर सताता है।'

मानवाधिकार के दिन हुआ हमला मानवाधिकार पर हमला है
भाजपा नेताओ पर हुए हमले का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने कहा, 'मानवाधिकार के दिन हुआ हमला मानवाधिकार पर हमला है। कल हुआ हमला लोकतंत्र पर धब्बा है और बेहद शर्मनाक है। बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं। बंगाल में पुलिस प्रशासन फेल हो गया है। बेलगाम ढंग से कल लोग सड़कों पर उतरे थे। मैंने कल हुए हमले को लेकर डीजीपी को जानकारी दी थी। ममता को कल की घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें भाजपा अध्यक्ष पर दिए अपने बयान को वापस लेना चाहिए। वे बदले की भावना से काम कर रही हैं।'


नड्डा के काफिले पर हुआ था पथराव
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हमला हुआ। नड्डा के बंगाल आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव किया गया। काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इस हमले में वे बाल-बाल बचे। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed