फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Power failure in MP: Power stopped during CM Shivraj's address in the program of bureaucrats, said coal crisis right now

MP में बिजली गुल: नौकरशाहों के कार्यक्रम में सीएम शिवराज के संबोधन के दौरान बंद हुई बिजली, बोले अभी कोयले का संकट 

Thu, 21 Apr 2022 05:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Apr 2022 05:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सिविल सर्विसेस डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के दौरान बिजली बंद हो गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवा के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सेवा के प्रदेश के अधिकारी शामिल थे।  

विज्ञापन
Power failure in MP: Power stopped during CM Shivraj's address in the program of bureaucrats, said coal crisis right now
सीएम शिवराज के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में चल रहे कोयले संकट का असर मध्य प्रदेश भी दिख रहा है। सिविल सर्विसेस डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के दौरान ही बत्ती गुल हो गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवा के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सेवा के प्रदेश के अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वीकार किया कि प्रदेश में भी कोयले का संकट है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
भोपाल में प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विसेस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अखिल भारतीय सेवा के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे, तभी बीच में बिजली गुल हो गई। उनका माइक भी बंद हो गया। सीएम ने मंच से ही ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का नाम लेखकर पूछा कि संजय दुबे है क्या यहां? सीएम ने कहा कि अभी कोयले का भी संकट है। मुझसे कह रहे थे कि कोयले की रैक दिलवा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के ग्रामीण सहित कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। प्रदेश में 12 हजार मेगावॉट बिजली की जरूरत है, लेकिन 10 हजार मेगावॉट बिजली भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेश में बिजली संकट गहराएगा। शहरों में भी भी अघोषित बिजली कटौती होने लगेगी। बिजली कटौती का कारण थर्मल प्लांट्स चलाने के लिए पर्याप्त कोयला नहीं होना है। पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने दूसरे राज्यों को भी बिजली बेच रही है। इससे हमारे यहां बिजली की कमी हो रही है। बिजली प्लांट में भी क्षमता के अनुसार बिजली उत्पादन नहीं हो पा रहा है।




 
लोक सेवक देश, प्रदेश और व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोक सेवक देश को बदल सकता है, प्रदेश को बदल सकता है और व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम डरें नहीं घबराएं नहीं, बल्कि चुनौती का मजबूती से सामना किया। सिविल सर्विसेस केवल करियर नहीं है। यह देश के निर्माण का अभियान है। यह जनता की सेवा का अभियान है। पैसा कहीं ओर से भी मिल सकता था। विदेशों में भी सेवा कर सकते थे। जो दायित्व हमारे ऊपर है, उसका बेहतर क्रियान्वयन कर जनता की सेवा करने का है।
 
सीएम बोले हमेशा उत्साही बने रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तीन चीजें कहना चाहता हूं सदैव ध्यान रखे। जैसा कर रहे हैं उससे और बेहतर कर सकें। नई टेक्नोलॉजी से अपने आप को दक्ष बनाएं। इसके लिए ट्रेनिंग हम ले सकते हैं। दूसरा, अपने आप को कैसे बेहतर बना सकते हैं, इस पर फोकस रखे। इसके लिए प्लानिंग करें और सोचे। तीसरा, हमारा उत्साह से भरे रहे आशावादी रहें। यदि आप निरुत्साही हो गए तो फिर देश खड़ा नहीं हो सकता। आपको निराश होने का कोई हक नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed