फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   polytechnic teacher is building pressure on girl students to watch movies, have lunch date with him

इंदौर: छात्राओं पर डेट पर चलने का दबाव बना रहा टीचर, एक ने छोड़ा कॉलेज

Thu, 14 Nov 2019 09:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 14 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
polytechnic teacher is building pressure on girl students to watch movies, have lunch date with him
girl - फोटो : pixa

मध्यप्रदेश के इंदौर के श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज की कुछ छात्राओं ने अध्यापक पर आरोप लगाया है कि वह उनके ऊपर अपने साथ फिल्म देखने, लंच डेट पर चलने के लिए दबाव बना रहे हैं। बिना पहचान बताए लड़कियों का कहना है, इस दबाव की रणनीतिक से तंग आकर एक लड़की ने कुछ महीने पहले शहर के दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण करवा लिया।

विज्ञापन


छात्राओं का दावा है कि अध्यापक लैब में अकेले होने पर उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है। सूत्रों के अनुसार कुछ लड़कियों ने कॉलेज प्रबंधन से अध्यापक के खिलाफ शिकायत की लेकिन इस मामले को दबा दिया गया। श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज सरकार द्वारा सहायता प्राप्त कॉलेज है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी कॉलेज के संचालक मंडल के अध्यक्ष हैं। छात्रों के बीच राज्य में मौजूद यह पॉलिटेक्निक कॉलेज काफी मशहूर है। इस कॉलेज में 1500 छात्र हैं जिसमें लगभग 200 छात्राएं हैं। लड़कियों का दावा है कि एक को छोड़कर कॉलेज के सभी अध्यापक अच्छे हैं। इस अध्यापक के पास आंतरिक परीक्षा में दिए जाने वाले अंकों का निर्णय लेने का अधिकार है। जो कुल अंकों का 50 प्रतिशत है। इसी कारण लड़कियां उसके खिलाफ बोलने से डर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब एक छात्रा कॉलेज छोड़कर चली गई और दूसरों को समान समस्याओं का सामना करना पड़ा तो दो लड़कियों ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया और अध्यापक के खिलाफ शिकायत की। शिकायतकर्ताओं ने कॉलेज छोड़कर जा चुकी लड़की को बुलाया और कॉलेज के अधिकारी से उसकी बात कराई। जिसमें उसने बताया कि अध्यापक के शोषण की वजह से उसने कॉलेज छोड़ा है।


हालांकि अध्यापक के खिलाफ कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उन्होंने लिखित में शिकायत नहीं दी थी। जब कॉलेज प्रबंधन से शिकायत के बारे में पूछा गया तो कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि वह कोई भी जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'यदि कोई समस्या होगी तो मैं उसकी चर्चा अपने संचालक मंडल अध्यक्ष से करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed