फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on Ram in MP: Tourism Minister said that Ram Van Gaman Path Trust will soon be formed; Congress said politics is happening

एमपी में 'राम': संस्कृति मंत्री का वादा- जिस रास्ते से भगवान राम जंगल गए, उसे विकसित करने न्यास बनेगा

Mon, 28 Feb 2022 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राम के नाम पर सियासत फिर गरमा गई है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि राम वन गमन पथ न्यास का जल्द निर्माण होगा। कांग्रेस को इसमें सियासत नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Politics on Ram in MP: Tourism Minister said that Ram Van Gaman Path Trust will soon be formed; Congress said politics is happening
Usha thakur - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भगवान श्री राम पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जल्द ही राम वन गमन पथ न्यास बनाया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस को इसमें सियासत नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करती है।  

विज्ञापन

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सोमवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार अपना ड्रीम प्राेजेक्ट जल्द पूरा करेगी। आचार्य शंकर न्यास की तर्ज पर राम वन पथ गमन न्यास शीघ्र गठित किया जाएगा। इस वजह से हमने राम वन गमन पथ को तेजी देने के लिए धर्म धर्मस्व विभाग से निकालकर संस्कृति विभाग में शामिल किया। सरकार जल्द ही न्यास बनाकर काम शुरू करेगी। इस पर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यदि बीजेपी राम वन गमन पथ बनाना चाहती है तो मंत्री श्रीलंका तक जमीन देखकर आएं। जहां सीता जी का जन्म हुआ, उनकी अग्नि परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करती है। 

विज्ञापन

बता दें कि भगवान श्रीराम का 14 साल का वनवास उत्तर प्रदेश के अयोध्या से चित्रकूट तक चला। फिर भगवान श्रीराम ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। इसी राम वन गमन पथ को सरकार विकसित करना चाहती है। शिवराज सिंह चौहान ने 2006-07 में इसकी घोषणा की थी। पर यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। इसके बाद कमलनाथ सरकार ने भी राम वन गमन पथ पर काम शुरू करने का ऐलान किया था। अब भाजपा सरकार फिर से राम वन गमन पथ पर काम कर रही है। लंबे समय से काम में तेजी नहीं आ रही है। अब 2023 के चुनाव से पहले एक फिर राम वन गमन पथ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed