फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics of Uttar Pradesh made threat of Mayawati true

उत्तर प्रदेश की राजनीति ने कारगर सिद्ध कर दी बसपा प्रमुख की धमकी

Wed, 02 Jan 2019 03:15 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जयपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 02 Jan 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Politics of Uttar Pradesh made threat of Mayawati true
मायावती (फाइल फोटो)

बसपा प्रमुख मायावती की धमकी के बाद  मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार के अप्रैल 2018 में एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलित संगठनों के भारत बंद के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने के एलान पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस धमकी को कारगर सिद्ध करने के पीछे सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति है। 

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों में वहां सपा-बसपा गठबंधन के प्रबल आसार हैं और दोनों ही दल लगातार कांग्रेस को गठबंधन से दूर रखने की बात कर रहे हैं। पिछली बार 80 में से 71 सीटें जीतने वाली भाजपा अपने लिए सपा-बसपा गठबंधन को ही सबसे बड़ी चुनौती मान रही है। हालांकि पिछली बार बसपा यूपी में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, वहीं सपा पांच और कांग्रेस दो सीट जीत पाई। विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


लेकिन बीते कुछ समय में हालात बदले हैं और गत दिसंबर में मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा से सत्ता छीनकर कांग्रेस मजबूत हुई है। फिर भी राजनीतिक लिहाज से सबसे बड़े व महत्वपूर्ण सूबे यूपी में कांग्रेस अभी भी अकेले दम पर भाजपा को पटकनी देने में सक्षम नहीं दिखती। इसलिए उसे सपा-बसपा के साथ गठबंधन में ही फायदा दिख रहा है। तीनों ही राज्यों में बसपा ने भी कुछ सीटें जीती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राज्यों में बसपा के समर्थन वापस लेने का नहीं पड़ता कोई असर

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बसपा ने कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की थी। वैसे आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो दोनों राज्यों में बसपा के समर्थन वापस लेने से भी कांग्रेस सरकारों पर कोई असर नहीं पड़ता।

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। वहां बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। कांग्रेस 114 और बसपा 2 सीटों पर जीती। कांग्रेस को चार निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है जो उसके बागी के रूप में ही चुनाव मैदान में थे। यहां बसपा के 2 और सपा के एक विधायक के बिना भी कांग्रेस के पास 118 विधायक हैं।

राजस्थान में कुल 200 सीटों में से 199 पर चुनाव हुए। इसलिए बहुमत के लिए 100 सीटें चाहिए थीं। कांग्रेस के 99 विधायक हैं जबकि एक विधायक रालोद का है जिसका कांग्रेस के साथ गठबंधन है। हालांकि बसपा के 6 विधायक हैं लेकिन उसके समर्थन के बिना ही कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed