फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics of taking credit of Bhopal 'bridge': CM Shivraj will inaugurate today, Congress said want to take credit, do something

भोपाल 'पुल' का श्रेय लेने की राजनीति: CM शिवराज आज करेंगे उद्घाटन, कांग्रेस बोली- क्रेडिट खाना चाहते हैं, कुछ करिए

Wed, 06 Apr 2022 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Apr 2022 04:06 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में कलियासोत नदी पर बने पुल के श्रेय लेने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोलार में बुधवार शाम को पुल का उद्घाटन करेंगे। इस पर कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि क्रेडिट खाना चाहते हैं। घोषणााओं के अलावा कुछ करिए।

विज्ञापन
Politics of taking credit of Bhopal 'bridge': CM Shivraj will inaugurate today, Congress said want to take credit, do something
कलियासोत नदी पर बने पुल का सीएम करेंगे उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कलियासोत नदी पर बने पुल का श्रेय लेने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोलार में बुधवार शाम को पुल का उद्घाटन करेंगे। इस पर कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि क्रेडिट खाना चाहते हैं। घोषणााओं के अलावा कुछ करिए।
विज्ञापन


कोलार में कलियासोत नदी पर करीब 6.49 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हो गया है। सहस्त्रबाहु ब्रिज का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम 6 बजे उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज कोलार से बावड़िया कलां रोड़ को जोड़ देगा। इससे करीब 3 लाख लोगों को फायदा होगा। पुल को राजधानी परियोजना प्रशासन ने बनाया है, लेकिन अब यह लोक निर्माण विभाग के पास है। हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मामा शिवराज आज 170 करोड़ की सौगातों के साथ कोलार आ रहे हैं। उन्होंने जनता से शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। 
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि सहस्त्रबाहु पुल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विजन डॉक्यूमेंट के तहत बना है। कलियासोत नदी पर पुल की सौगात प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कोलार को दी थी। यह ब्रिज जेके हॉस्पिटल से गुरुकुल तक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधकर उसे क्रेडिट चोर बताया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि कमलनाथ सरकार ने कलियासोत नदी पर पुल बनाने के लिए नीति बनाई और बजट जारी कर तत्कालीन मंत्री पीसी शर्मा ने भूमिपूजन किया। लेकिन शिवराज जी पुल का क्रेडिट खाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed