फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics in the name of MP Vyapam: Congress targeted BJP, said - changing the name will not wash away sins

एमपी व्यापमं के नाम पर राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- नाम बदलने से पाप नहीं धुलेंगे

Fri, 18 Feb 2022 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने व्यापमं का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि व्यापमं का नाम बदलने से भाजपा के पाप नहीं धुलेंगे।
 

विज्ञापन
Politics in the name of MP Vyapam: Congress targeted BJP, said - changing the name will not wash away sins
व्यापमं का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं मे भ्रष्टाचार में घिरे व्यापमं का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अब इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि व्यापमं का नाम बदलने से भाजपा के पाप नहीं धुलेंगे।
विज्ञापन


अजय सिंह यादव ने कहा कि व्यापमं के माध्यम से एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद किया गया। फिर घोटलों को छिपाने के लिए सैकड़ों लोगों की संदिग्ध मौत हुई। पहले से राज्य सेवा आयोग होते हुए चयन बोर्ड बनाना यह एक अवैधानिक प्रक्रिया है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रही है। व्यापमं का नाम बदलकर चयन बोर्ड किया जा रहा है ताकि भाजपा सरकार नियुक्तियों में भ्रष्टाचार कर सके।
विज्ञापन


बता दें शुक्रवार को कैबिनेट में भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं मे भ्रष्टाचार में घिरे व्यापमं का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। यह आयोग सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा। बता दें पहले व्यवसायिक परीक्षा मंडल से नाम बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड किया गया था। अब सरकार दूसरी बार फिर प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed