{"_id":"65c644ba-6135-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"polio-drops-for-4-50-lac-children-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में 4.50 लाख बच्चों के लिये पोलियो दवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में 4.50 लाख बच्चों के लिये पोलियो दवा
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पल्स पोलियो अभियान शुरू होने वाला है। इंदौर जिले में इस साल का पहला पल्स पोलियो महाअभियान 20 जनवरी को आयोजित किया जायेगा।
विज्ञापन
पल्स पोलियो महाअभियान के तहत पांच साल की उम्र तक के साढ़े चार लाख से अधिक बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलायी जायेगी। इस अभियान की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश भी दिये गये हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने पोलियो महाअभियान की तैयारियां समयसीमा में पूरी करने के निर्देश देते हुये कहा कि अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाये कि पांच साल तक का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की दवा पीने से छूट न जाये। हर बच्चे को दवा पिलाने के लिये स्कूलों में भी दवा पिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये।
विज्ञापन
