फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Policemen Killed in Guna: Congress said that Scindia has a hand on minister Sisodia, the guardian of the accused, there should be a high level investigation

Policemen Killed in Guna: कांग्रेस बोली- आरोपियों के संरक्षक मंत्री सिसोदिया पर सिंधिया का हाथ, उच्चस्तरीय जांच हो

Tue, 17 May 2022 03:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 May 2022 03:21 PM IST
सार

कांग्रेस ने सोमवार को मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गुना जिला बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के साथ फोटो सार्वजनिक कर उन्हें आरोपियों का संरक्षक बताया है। साथ ही कहा कि मंत्री सिसोदिया को सिंधिया का खुला संरक्षण है। इसलिए हाई प्रोफाइल मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाए। 

विज्ञापन
Policemen Killed in Guna: Congress said that Scindia has a hand on minister Sisodia, the guardian of the accused, there should be a high level investigation
कांग्रेस की प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश गुना जिले में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपियों की फोटो पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोमवार को मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गुना जिला बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के साथ फोटो सार्वजनिक कर उन्हें आरोपियों का संरक्षक बताया है। साथ ही कहा कि मंत्री सिसोदिया को सिंधिया का खुला संरक्षण है। इसलिए हाई प्रोफाइल मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पीसीसी मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सीधा आरोप लगाया कि एनकाउंटर में मारे गए मुख्य अभियुक्त शहजाद को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और भाजपा के गुना जिले के उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना का खुला संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकारियों के साथ जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, उससे इनकार नहीं किया जा सकता कि मंत्री सिसोदिया और बंटी बना का भी राष्ट्रीय पक्षी मोर व काले हिरण के मांस, खाल व सींगों की तस्करी में संलिप्तता हो? शायद इसी वजह से पुलिस के आला अधिकारियों ने त्वरित रूप से कोई भी एक्शन लेना उचित नही समझा?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सरकार की नाकामी को ढंकने के लिए झूठी बयानी करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का नाम बीच में लाकर सरकार को बचाना चाहा, लेकिन सांच को आंच नहीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसके उलट बीजेपी नेताओं के साथ ही इन दुर्दांत अपराधियों के साथ तस्वीर सामने आ गई।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की। उनहेंने कहा कि जिस तरह हत्यारे शिकारी शहज़ाद व अन्य को मंत्री सिसोदिया व हीरेन्द्र बंटी बना का संरक्षण प्राप्त था, उसी तरह मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया व बंटी बना को केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का खुला संरक्षण है, इसीलिए ये मामला हाई प्रोफाइल हो जाता है जिसकी उच्च स्तरीय न्याययिक जांच होना आवश्यक है।


नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने गुना जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह के एसपी राजीव मिश्रा को मिठाई खिलाते एक फोटो भी सार्वजनिक किया। और पुलिस की मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। 

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि हमें यकीन ही नही पूरा विश्वास है कि अपराधियों के तार भाजपा नेताओं के साथ जुड़े हैं। इसीलिए कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से सरकार से मांग करती है कि पुलिस कर्मियों के जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी शिकारियों की बीते एक माह से घटना दिनांक तक की कॉल डिटेल सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि इन हत्यारों का किन लोगों से सतत संपर्क था और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed