फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Policemen Killed in Guna: फरार आरोपी छोटू पठान एनकाउंटर में ढेर, शिकार में शामिल सभी नौ आरोपियों की पहचान हुई

Tue, 17 May 2022 03:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 May 2022 03:13 PM IST
सार

आरोपी छोटू पठान घटना वाले दिन से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को देर रात उसकी लोकेशन हीरापुर के जंगल में मिलने की जानकारी लगी थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे एनकांउटर में ढेर कर दिया।

विज्ञापन
Policemen Killed in Guna: absconding accused Chhotu Pathan killed in encounter, all nine accused involved in hunting were identified
वह स्थान जहां छोटू पठान का एनकाउंटर किया गया। - फोटो : अमर उजाला
गुना जिले के आरोन में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी छोटू पठान घटना वाले दिन से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को देर रात उसकी लोकेशन हीरापुर के जंगल में मिलने की जानकारी लगी थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे एनकांउटर में ढेर कर दिया।
Policemen Killed in Guna: absconding accused Chhotu Pathan killed in encounter, all nine accused involved in hunting were identified
एनकाउंटर में मारा गया छोटू पठान। - फोटो : अमर उजाला
जंगल में काले हिरणों और मोर का शिकार करने गए शिकारियों को रोकने के दौरान आरोपियों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में एक शिकारी नौशाद खान भी मारा गया था, इसके बाद पुलिस ने नौशाद के भाई शहजाद खान को बिदोरिया के जंगल में मार गिराया था। गुना जिले के पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी नौ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फरार आरोपियों से सरेंडर करने की बात कही है।
Policemen Killed in Guna: absconding accused Chhotu Pathan killed in encounter, all nine accused involved in hunting were identified
आरोपियों का एनकाउंटर करने जंगल में मौजूद पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों का शव छुपाने वाले पिता-भाई पर भी FIR
गुना पुलिस हत्याकांड में शामिल नौशाद का शव छुपाने और राइफल फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के पिता निसार खान और बड़े भाई सिराज खान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों को घटना वाले दिन के बाद ही हिरासत में ले लिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed