फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police was behind in film style, smugglers ran away leaving the car stuck in a pit, found 86 kg of ganja

MP News: फिल्मी अंदाज में पीछे पड़ी थी पुलिस, कार गड्ढे में फंसी तो छोड़कर भागे तस्कर, 86 किलो गांजा मिला

Mon, 24 Apr 2023 04:41 PM IST
शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 04:41 PM IST
सार

शहडोल पुलिस ने एक कार से लाखों का गांजा जब्त किया है। तस्करों की कार गड्ढे में फंसी तो वाहन छोड़कर ही भाग गए। अब कार के नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Police was behind in film style, smugglers ran away leaving the car stuck in a pit, found 86 kg of ganja
शहडोल में कार से लाखों का गांजा बरामद किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार का पीछा कर 86 किलो गांजा पकड़ा है। कार चालक कार को गड्ढे में फंसने के कारण छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 86 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा टंकी तिराहे के पास वाहन चेकिंग लगाई गई थी।  उसी दौरान वहां से कार क्रमांक सीजी 11 एडी 5158 में सवार व्यक्ति पुलिस को देख कार लेकर भागने लगे। शंका के आधार पर पुलिस ने उक्त कार का पीछा किया। जिस पर कार में सवार लोग कार को लेकर बुढ़वा मॉर्ग की तरफ भागने लगे। जंगल के इलाके में उनका वाहन एक गड्ढे में फस गया। इसके बाद आरोपी कार को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की चेकिंग की तो कार में से 86 किलो 200 ग्राम गांजा पाया गया। कार समेत जब्त गांजे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी समीर खान का कहना है कि फिलहाल अज्ञात आरोपियों पर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन के नंबर की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा की शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed