{"_id":"65cdbc79156d2ab5a90429b2","slug":"police-stopped-bjp-councilor-on-numberless-bike-in-sagar-created-ruckus-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बिना नंबर की बाइक पर जा रहे भाजपा पार्षद को पुलिस ने रोका, पहले पद की दिखाई धौंस, फिर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बिना नंबर की बाइक पर जा रहे भाजपा पार्षद को पुलिस ने रोका, पहले पद की दिखाई धौंस, फिर किया हंगामा
Thu, 15 Feb 2024 12:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:55 PM IST
सार
विवाद की यह घटना के सीसीटीवी में कैद होने से पूरी सच्चाई सामने आ गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पार्षद पति विशाल खटीक खुद ही बाइक जमीन पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के रोके जाने पर विवाद करते पार्षद और पार्षद पति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में बिना नंबर की बाइक पर जा रहे एक भाजपा पार्षद और पार्षद पति को पुलिसकर्मी ने रोका तो वे अपने पद की धौंस दिखाने लगे। इससे बात नहीं बनी तो उन्होंने बाइक गिराकर पुलिसर्मी से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने बाइक गिराई है, हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिससे पूरी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर संत कबीर वार्ड के भाजपा पार्षद धर्मेंद्र गुड्डा खटीक और अंबेडकर वार्ड की पार्षद के पति विशाल खटीक वहां से गुजर रहे थे। बिना नंबर की बाइक देखकर पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोकने पर उनका पारा चढ़ गया और वे पुलिसकर्मी से उलझ गए। पार्षद पति विशाल खटीक ने बाइक जमीन पर गिरा दी और पुलिसकर्मी पर बाइक गिराने के साथ ही पैसे मांगने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
हालांकि, घटना के सीसीटीवी में कैद होने से पूरी सच्चाई सामने आ गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पार्षद पति विशाल खटीक खुद ही बाइक जमीन पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
