फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police dragged an old woman in a car

MP News: पुलिस का अमानवीय चेहरा, वृद्ध महिला को घसीटकर ले गए गाड़ी में, वीडियो में कैद हुई हरकत

Mon, 09 Jan 2023 07:33 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याग्निक Updated Mon, 09 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र स्थित बरी का पुरा गांव के वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला ने बीच में आकर अपने आरोपी बेटे को भागने में मदद की। वहीं, पड़ोसियों का आरोप है कि घर पर आकर पुलिस कर्मियों ने गाली-गलौज की।

विज्ञापन
Police dragged an old woman in a car
वृद्ध महिला को घसीटकर ले जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले में पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया। माता बसैया थाना क्षेत्र स्थित बरी का पुरा गांव में डायल 100 गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी एक वृद्ध महिला को घसीटते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस यहां पर क्यों पहुंची, और वृद्धा को क्यों घसीट रही है, फिलहाल इस बात का सही जवाब नहीं मिला है। पुलिस ने वृद्धा के बेटे और एक अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने कहा- मां ने बीच में आकर आरोपी को भागने में मदद की
इस संबंध में माता बसैया थाना प्रभारी मनोज वर्दिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरी का पुरा गांव निवासी साहब सिंह के खिलाफ उसकी बहन ने पैसों के लेनदेन तथा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा साहब सिंह के खिलाफ एक और भी शिकायती आवेदन आया था। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस की टीम आज सुबह बरी का पुरा गांव गई थी। साहब सिंह घर के अंदर बैठा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत करने के लिए बाहर बुलाया तो उसकी मां बीच में आ गई। वह पुलिस कर्मियों से उलझ गई। इस दौरान साहब सिंह तथा उसके साथियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। उसकी मां पैरों से लिपट गई, और आरोपी को मौके से भगा दिया। इस मामले में साहब सिंह तथा एक अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

पड़ोसी बता रहे अलग कहानी
यहां सबसे अहम बात ये है कि थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ धक्का-मुक्की करने की बात कह रहे हैं। वहीं वीडियो में वृद्धा तथा उसका बेटा पुलिस से बचने के लिए चिल्लाते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि साहब सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस क्यों आई, इसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने आते ही उसके घर पर गालियां देनी शुरू कर दी थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed