{"_id":"614493868999756f651f1665","slug":"pms-birthday-youth-congress-leaders-celebrated-unemployment-day-in-dewas-begged-by-holding-a-bowl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का जन्मदिन: युवा कांग्रेस के नेताओं ने देवास में मनाया बेरोजगारी दिवस, कटोरा थामकर मांगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का जन्मदिन: युवा कांग्रेस के नेताओं ने देवास में मनाया बेरोजगारी दिवस, कटोरा थामकर मांगी भीख
Fri, 17 Sep 2021 06:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:39 PM IST
सार
पीएम मोदी के जन्मदिन को युवक कांग्रेस ने देशभर में 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया। इस मौके पर शहर के युवक कांग्रेस नेताओं ने हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी।
विज्ञापन
देवास की सड़कों पर कटोरा लेकर भीख मांगते युकां कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर केंद्र सरकार व भाजपा ने जहां कोरोना रोधी टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया वहीं, युवक कांग्रेस ने इस दिन को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया। मध्यप्रदेश के देवास शहर में युवक कांग्रेस के नेताओं ने हाथों में कटोरे थामे और भीख मांगकर बेरोजगारी का सांकेतिक विरोध किया।
विज्ञापन
देवास की सड़कों पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगते देख लोग हैरान रह गए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। कटोरा थामने वाले कार्यकार्यताओ ने अजीबो गरीब स्लोगन लिखे जैकेट पहने और नारे लगाए। एक जैकेट पर लिखा था 'मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में'।
विज्ञापन
दो करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ?
जिलाध्यक्ष गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि प्रतिवर्ष दो करोड युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन इसके उलट करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए। आज युवा वर्ग धक्के खाने को मजबूर है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आम जन का जीवन यापन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
15 करोड़ रोजगार खत्म होने का दावा
युकां नेता गौड ने दावा किया कि देश में सात साल के भीतर करोड़ों नौकरियां खत्म हुई हैं। सिर्फ एक साल में ही 15 करोड़ से ज्यादा रोजगार खत्म हुए हैं और 97% लोगों की आय में कमी आई है। देश का युवा हर स्तर पर परेशान है। एक तरफ रोजगार खत्म हो रहे हैं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 7 लाख पद खाली पड़े हैं। ग्रुप C के 5 लाख 75 हजार पद खाली हैं। ग्रुप B के 90 हजार पद खाली हैं और ग्रुप A के करीब 20 हजार पद खाली हैं। पूरे देश में 10 लाख 60 हजार 139 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। सेना में एक लाख सात हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
