फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM's 'Pariksha Pe Charcha: Will teach students the tricks of relieving stress, Shivraj will communicate with students in Bhopal'

PM की ‘परीक्षा पे चर्चा: स्टूडेंट को सिखाएंगे तनाव मुक्ति के गुर,शिवराज भोपाल में छात्रों से करेंगे संवाद

Fri, 01 Apr 2022 11:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Apr 2022 11:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को ‘परीक्षा पे चर्चा’के दौरान विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति के गुर बताते हुए उनका उत्साहवर्धन करेंगे। सीएम शिवराज भोपाल के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टी.टी. नगर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के बाद प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
PM's 'Pariksha Pe Charcha: Will teach students the tricks of relieving stress, Shivraj will communicate with students in Bhopal'
परीक्षा पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को ‘परीक्षा पे चर्चा’के दौरान विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति के गुर बताते हुए उनका उत्साहवर्धन करेंगे। सीएम शिवराज भोपाल के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टी.टी. नगर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के बाद प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

 
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी विद्यार्थियों से परीक्षाओं, पढ़ाई, जीवन एवं अन्य विषयों संबंधी विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे। इस कार्यक्रम को परीक्षा उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण विषय पर प्रधानमंत्री मोदी को सुनने का माहौल बनाए। प्रधानमंत्री मोदी का संवाद निश्चित रूप से इस वर्ष और अगले वर्ष की परीक्षा में भी उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

 
राज्य मंत्री परमार ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के संदर्भ में समाज की भूमिका भी सबके सामने लाएगा। शिक्षा के इस पड़ाव में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और शिक्षक समाज में बदलाव का महत्वपूर्ण कारक भी हैं। हमारे विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक तीनों मिलकर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में अपने आप को समर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण, प्रादेशिक चैनलों, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed