{"_id":"648f3f3976363aa6710ad7c6","slug":"pm-modi-said-ni-kshaya-mitra-brand-ambassador-meenakshi-is-an-inspiration-from-a-young-age-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: पीएम मोदी ने नि-क्षय मित्र ब्रांड एंबेसडर मीनाक्षी का किया जिक्र, कहा- कम उम्र की प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: पीएम मोदी ने नि-क्षय मित्र ब्रांड एंबेसडर मीनाक्षी का किया जिक्र, कहा- कम उम्र की प्रेरक
Sun, 18 Jun 2023 11:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:00 PM IST
सार
मीनाक्षी कम उम्र में टीबी उन्मूलन की ब्रांड एंबेसडर हैं, जो पीएम मोदी से प्रभावित होकर 2025 तक टीबी मुक्त अभियान से जुड़ गईं।
विज्ञापन
नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात के 102वें एपिसोड पर कटनी की नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय का नाम लेकर उन्हें प्रेरक बताया है। दरअसल मीनाक्षी कम उम्र में टीबी उन्मूलन की ब्रांड एंबेसडर हैं जो पीएम मोदी से प्रभावित होकर 2025 तक टीबी मुक्त अभियान से जुड़ गईं। इसके लिए मीनाक्षी ने अपने गुल्लक तक तोड़ दिया था और एक टीबी रोगी को लगातार छह माह तक पौष्टिक आहार देने के लिए 4200 रुपये की राशि रेडक्रॉस समिति को दी थी।
विज्ञापन
जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बेटी मीनाक्षी की सराहना भी की थी। यही नहीं नि-क्षय मित्र मीनाक्षी क्षत्रिय को टीबी उन्मूलन में अपने बेहतर कार्य के लिए भी राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। आपको बता दें कलेक्टर अवि प्रसाद ने टीबी रोगियों के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाकर रेडक्रॉस से जोड़ा है जिससे जिले के नि-क्षय मित्रों को बेहतर और पौष्टिक आहार के साथ उपचार मिल सके।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीनाक्षी को बताया समाज के लिए प्रेरक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि एक समय था जब टीबी का पता चलते ही परिवार वाले दूर हो जाते थे, लेकिन आज नि-क्षय मित्र परिवार के सदस्य की तरह मदद करते हैं। बच्चों को अपनी पॉकेट मनी से बहुत प्यार होता है लेकिन कुछ बच्चो पॉकेट मनी से टीबी मरीजों की मदद कर रहे हैं। मीनाक्षी का विशेष रूप से जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के कटनी जिले की 13 वर्षीय मीनाक्षी और पश्चिम बंगाल के 11 साल के बश्वर मुखर्जी दोनों ही कुछ अलग बच्चे हैं। इन दोनों बच्चों ने अपने गुल्लक के पैसे भी टीबी मुक्त भारत अभियान में लगा दिए हैं। ये उदाहरण भावुकता से भरे होने होने के साथ ही, बहुत प्रेरक भी है। कम उम्र में बड़ी सोच रखने वाले इन सभी बच्चों की मैं हृदय से प्रशंसा करता हूं।
विज्ञापन
नि-क्षय मित्र की ब्रांड एंबेसडर के साथ रेडक्रॉस की आजीवन सदस्य
मीनाक्षी क्षत्रिय न सिर्फ नि-क्षय मित्र की ब्रांड एंबेसडर हैं बल्कि रेडक्रॉस समिति में कम उम्र की आजीवन सदस्य होने का खिताब भी हासिल है। कम उम्र के बच्चों के लिए मीनाक्षी एक उदाहरण के रूप में समाने आई हैं जिसके लिए देश प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी सराहना की थी।
पीएम ने ग्वालियर की निधि का भी किया उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में ग्वालियर निवासी निधि पवैया का भी उल्लेख किया। जिन्होंने उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में शॉट-पुट प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की छात्रा निधि पवैया ने घुटने में गंभीर चोट के बावजूद शॉट-पुट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। निधि ग्वालियर जिले के चिनौर गांव की निवासी है और उनके पिता छोटे सिंह पवैया किसान हैं। निधि गत नवंबर 2021 में ट्रेनिंग के दौरान घुटने पर लगी चोट के चलते वर्ष 2022 तक पूरे साल खेल से दूर रहीं और उनका पिछला पूरा साल रिकवरी में ही गुजर गया। हालांकि निधि ने इस साल से दोबारा अभ्यास शुरू किया और मार्च 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में शॉटपुट का स्वर्ण पदक जीता।
शिवराज बोले- पीएम ने मनोबल बढ़ाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में प्रदेश की प्रतिभाओं का उल्लेख कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। कटनी जिले की हमारी बेटी मीनाक्षी सहित अनेक बच्चों के टीबी मुक्त भारत के लिए दिए गए योगदान की प्रशंसा कर प्रधानमंत्री ने अन्य बच्चों का मनोबल बढ़ाया है। इससे निश्चित ही अन्य बच्चों को ऐसे नेक कामों की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रशंसा से नि:संदेह पूरे देश के बच्चे राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति अधिक सचेत और जागरूक होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी विचार और कार्य नए भारत के निर्माण के लिए बच्चों, युवाओं और जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं।
