फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi pays tribute to former Madhya Pradesh CM Sunder Lal Patwa

पटवा को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे पीएम

Wed, 28 Dec 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi pays tribute to former Madhya Pradesh CM Sunder Lal Patwa
पीएम मोदी ने पटवा को श्रद्धांजलि दी - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (92) का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से भोपाल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। सुंदरलाल पटवा दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन एक बार भी उन्होंने कार्यकाल पूरा नहीं किया। वह पहली बार 20 जून, 1980 से 17 फरवरी 1980 तक सीएम रहे। इसके बाद वे 5 मार्च, 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

विज्ञापन


उनके निधन की खबर मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे। बुधवार शाम 4 बजे अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस में रखा गया। पीएम नरेंद्र मोदी भी पटवा को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। पीएम ने भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस में पटवा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

देर शाम उनके पार्थिव शरीर को नीमच भेजा जाएगा, जहां गुरुवार दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पटवा के निधन पर मध्यप्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। पटवा का जन्म 11 नवंबर 1924 को हुआ था। वह दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार वह वर्ष 1980 में मुख्यमंत्री बने थे और मात्र एक महीने तक पद पर रहे, जबकि बाद में राम मंदिर की लहर के चलते उन्होंने मार्च 1990 में फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी। बहरहाल, वह अपना दूसरा कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके, क्योंकि बाबरी मस्जिद के ढहाये जाने के बाद वर्ष 1992 में मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि पटवा वर्ष 1997 में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ को उनके गृहनगर से हराकर लोकसभा के लिए सांसद भी बने। बाद में वर्ष 1998 में कमलनाथ ने उनसे यह सीट छीन ली थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद 1999 में हुए आम चुनाव में वह होशंगाबाद लोकसभा सीट से विजयी रहे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट रैंक के मंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed