फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi participated in program of Daudi Buhra Community in Indor

बोहरा के अलावा इन-इन मस्जिदों का दौरा कर चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 14 Sep 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 14 Sep 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
PM Modi participated in program of Daudi Buhra Community in Indor
PM in Indore

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  इंदौर दाऊदी बोहरा समुदाय के एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। ऐसा करने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रमों में शिरकत नहीं की थी। यहां उन्होंने  सैफी नगर की मस्जिद में धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की। इस मस्जिद में समुदाय के धर्मगुरु के प्रवचन का नौ दिन चलने वाला कार्यक्रम पिछले बुधवार से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री ने समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन


विदेशों में भी मस्जिदों में जाते रहे हैं पीएम
प्रधानमंत्री देश-विदेशों की कई मस्जिदों में जा चुके हैं।  दुबई, ओमान और इस साल इंडोनेशिया व सिंगापुर दौरे पर पीएम कई प्रसिद्ध मस्जिदों में गए। सिंगापुर की चुलिया मस्जिद में उन्हें हरे रंग की चादर भेंट की थी, जिसे पीएम ने स्वीकार भी किया था। पीएम इंडोनेशिया में जकार्ता स्थित इस्तिकलाल मस्जिद भी गए थे।  
विज्ञापन


निकल रहे हैं सियासी अर्थ
हालांकि, मध्य प्रदेश चुनाव नजदीक आने की वजह से प्रधानमंत्री के इस दौरे के सियासी मतलब भी निकाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा के आगे लगातार चौथी बार सरकार बनाने का अवसर है, वहीं कांग्रेस वहां की सत्ता में 15 साल से चल रहे सूखे को खत्म करने कोशिश में रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मोदी ने मुस्लिम टोपी पहनने से किया था इंकार
2011 में अहमदाबाद जिले के पीराणा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान इमाम शाही सैयद ने तब गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर आसीन नरेंद्र मोदी को मुस्लिम टोपी पहनाने की कोशिश कीथी,  लेकिन उन्होंने टोपी पहनने से मना कर दिया था। 


दाऊदी बोहरा समुदाय का महत्व
दाऊदी बोहरा समुदाय की आबादी लगभग 20 लाख है। यहां के ज्यादातर निवासी व्यापारिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। इंदौर के साथ-साथ बुरहानपुर और इंदौर में भी इस समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इस हिसाब से समुदाय के वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed