फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi Fuel Saving Appeal Echoes in MP Jabalpur High Court Judge Cycles 3 Km to Court News in Hindi

PM मोदी की अपील का असर: ईंधन बचाने के लिए साइकिल से निकले जबलपुर हाईकोर्ट के जज, खुद तीन किमी चलाकर पहुंचे

Tue, 12 May 2026 05:50 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 05:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस द्वारकाधीश बंसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील से प्रेरित होकर साइकिल से कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाकर आम नागरिकों सहित सभी को ईंधन संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi Fuel Saving Appeal Echoes in MP Jabalpur High Court Judge Cycles 3 Km to Court News in Hindi
साइकिल चलाते हुए जज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस द्वारकाधीश बंसल मंगलवार को साइकिल से कोर्ट पहुंचे। उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के समर्थन में उठाया, जिसमें लोगों से वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल बचाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

जबलपुर हाईकोर्ट बेंच में पदस्थ जस्टिस बंसल अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास से करीब तीन किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान कोर्ट का एक कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद था। साइकिल यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में जस्टिस बंसल ने कहा कि उन्होंने आम लोगों को संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है कि ईंधन बचाने की जिम्मेदारी केवल जनता की नहीं, बल्कि न्यायाधीशों की भी है।

विज्ञापन

क्या कहा जज ने?
उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मैं देख रहा हूं कि वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मुझे लगा कि मुझे साइकिल से हाईकोर्ट जाना चाहिए और लोगों को संदेश देना चाहिए कि छोटी दूरी के लिए जहां संभव हो, साइकिल का उपयोग करें। जस्टिस बंसल ने यह भी बताया कि वे अक्सर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के साथ जबलपुर शहर में साइकिल चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जज होने का मतलब यह नहीं कि वे आम नागरिकों से अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैं कभी-कभी मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के साथ जबलपुर शहर में साइकिल चलाता हूं। मुझे नहीं लगता कि साइकिल चलाना कोई बड़ा काम है। सिर्फ इसलिए कि हम हाईकोर्ट के जज हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम कोई विशेष व्यक्ति हैं। जस्टिस बंसल का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो दिनों में अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण भारत को सावधानी बरतने की जरूरत है।



पढे़ं: ये कैसी व्यवस्था: उज्जैन के चरक अस्पताल में बत्ती गुल, मोबाइल की रोशनी में चलता रहा इलाज; जनरेटर भी हुआ फेल

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
दरअसल, हैदराबाद और वडोदरा में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार और आयात बिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अनावश्यक ईंधन खर्च से बचने, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और छोटी दूरी के लिए साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने और जरूरत पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में फिर से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की भी सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed