फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   People reached CM meeting place carrying suspected dead body of youth found in canal in Sidhi district

Sidhi: नहर में मिली युवक की संदिग्ध लाश लेकर CM के सभा स्थल पहुंचे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; कई घायल

Fri, 17 Feb 2023 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Feb 2023 03:40 PM IST
सार

सीएम शिवराज की सीधी जिले में सभा के दौरान कुछ लोग एक युवक की लाश लेकर पहुंच गए। इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद सभा स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन लोगों को रोकने की काफी कोशिश की। ग्रामीणों के नहीं रुकने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन
People reached CM meeting place carrying suspected dead body of youth found in canal in Sidhi district
लहिया गांव में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सभा स्थल में कुछ लोग एक लाश लेकर पहुंच गए। इससे सभा स्थल में अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जिले के ग्राम लहिया में एक सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ लोग एक युवक की लाश लेकर सभा स्थल पर पहुंच गए। इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान सभा स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन लोगों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन परिजन रुकने को तैयार नहीं हुए। वे लाश को लेकर मुख्यमंत्री के सभा स्थल तक पहुंच गए।
विज्ञापन


इस वजह से पुलिस कर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भी पथराव कर दिया। इसकी वजह से तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, चार से अधिक ग्रामीणों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम कमलेश कुल (30) है। उसकी लाश ग्राम उकरहा के नहर के किनारे मिली है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसलिए वे लाश को लेकर सीएम शिवराज चौहान के सभा स्थल पर पहुंच गए। यहां पर वे अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और मुख्यमंत्री से मिलने की जिद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed