{"_id":"63bea50195e6ce6e2166152a","slug":"patwari-demanded-rs-30-000-bribe-from-farmer-for-distribution-of-land-in-shahdol-commissioner-ordered-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जमीन बंटवारे के एवज में पटवारी ने किसान से मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जमीन बंटवारे के एवज में पटवारी ने किसान से मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
Wed, 11 Jan 2023 05:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:31 PM IST
सार
शहडोल जिले में एक किसान की जमीन का बंटनवारा करने के एवज में तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। किसान की शिकायत पर कमिश्नर ने पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में दूर दराज से आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम खमरौंध के अनिल सिंह ने कमिश्नर को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता की तीन एकड़ जमीन है। पिता ने तीन एकड़ जमीन को छ: बच्चों में बांटने के लिये बंटनवारा का आवेदन तहसीलदार पुष्पराजगढ़ को दिये थे। तहसीलदार पुष्पराजगढ़ ने बंटनवारा का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन पटवारी उनसे तीस हजार रुपये की मांग कर रहा है। आदेश जारी होने के बावजूद पटवारी द्वारा बंटनवारा आदेश नहीं दिया गया है।
अनिल सिंह ने कमिश्नर से आदेश दिलाने की मांग की, जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम पुष्पराजगढ़ से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि इस शिकायत की जांच करें। अनिल सिंह एवं उनके परिजनों को बंटनवारा आदेश दिलवायें और पटवारी के विरूद्व शिकायत सही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
अनिल सिंह ने कमिश्नर से आदेश दिलाने की मांग की, जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम पुष्पराजगढ़ से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि इस शिकायत की जांच करें। अनिल सिंह एवं उनके परिजनों को बंटनवारा आदेश दिलवायें और पटवारी के विरूद्व शिकायत सही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
