{"_id":"647a0368f596f5bc9a068a87","slug":"patwari-arrested-red-handed-taking-bribe-of-three-thousand-in-lieu-of-land-demarcation-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का छापा, जमीन सीमांकन के बदले में तीन हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का छापा, जमीन सीमांकन के बदले में तीन हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Fri, 02 Jun 2023 08:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:27 PM IST
सार
आरोपी पटवारी ने एक शख्स से उसकी जमीन का सीमांकन कार्य करवाने के एवज पर पांच हजार की घूस मांगी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कटनी के लिए एक बार फिर तो रिश्वतखोर पटवारी पर जबलपुर लोकायुक्त ने शिकंजा कसते हुए आरोपी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी राजेंद्र राठौर विजय राघवगढ़ तहसील के हल्का 22 प्रभार 67 पर पदस्थ रहते हुए क्षेत्र के निरपत चौधरी नामक शख्स से सीमांकन करवाने के एवज पर पांच हजार की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को लोकायुक्त की पांच सदस्यीय टीम निरीक्षण कमल उईके के नेतृत्व में डोकरिया पंचायत भवन में रिश्वतखोर पटवारी राजेंद्र कुमार राठौर को तीन हजार की पहली किस्त लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता निरपत चौधरी ने बताया गया कि ग्राम डोकारिया में उसकी जमीन के सीमांकन कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसकी समय सीमा 31 मई 2023 थी। पटवारी उसके लिए पांच हजार की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का पंचनामा बनाते हुए आरोपी पटवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है, जिस पर विभागीय तौर पर सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी।