Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   patna express four year old child dies during journey chhath festival

छठ पर बुझ गया चिराग: पटना एक्सप्रेस में चार वर्षीय मासूम की मौत, जीआरपी ने गांव भिजवाया शव

Mon, 16 Nov 2026 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 05:00 PM IST
सार

छठ पूजा पर सिकंदराबाद से बिहार लौट रहे परिवार के चार वर्षीय बेटे सनी कुमार की पटना एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बैतूल स्टेशन पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी कर्मियों ने एंबुलेंस से शव गांव पहुंचवाने में मदद की।

विज्ञापन
patna express four year old child dies during journey chhath festival
पटना एक्सप्रेस में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद से दानापुर जा रही पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे चार वर्ष के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के धनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हथनी निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र राम के पुत्र सनी कुमार (4) के रूप में हुई। सत्येंद्र सिकंदराबाद में मिस्त्री का काम करते हैं। वह छठ पूजा के अवसर पर अपने गांव लौटने के लिए पत्नी, चार वर्षीय बेटे सनी और छोटे बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन का टिकट न मिलने के कारण पूरा परिवार पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहा था। बालक सनी पिछले तीन-चार दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में रफ्तार ने ली जान: कार ने सगे भाई-बहन को रौंदा, आरोपी स्टेशन मास्टर गिरफ्तार
विज्ञापन


यात्रा के दौरान बिगड़ी स्थिति
ट्रेन जब चंद्रपुर के पास पहुंची, तभी सनी की तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई। बालक की गंभीर अवस्था देखकर आसपास मौजूद सहयात्रियों ने तुरंत रेल मदद पर कॉल करके सहायता मांगी। सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ कर्मचारियों ने मामले को अटेंड किया और जीआरपी नियंत्रण कक्ष भोपाल को भी सूचित किया। ट्रेन के बैतूल स्टेशन पहुंचते ही पुलिस की टीम ने बालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी कर्मियों ने की सहायता
अस्पताल में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए जीआरपी कर्मियों ने मानवीय पहल की। पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर शव को बिहार स्थित उनके गांव पहुंचाने में मदद की। छठ पूजा के लिए घर लौट रहे परिवार की खुशियां इस घटना से मातम में बदल गईं। मासूम सनी की मौत से उसके माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed