फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patidar leader Hardik patel hints at contesting madhya pradesh and rajasthan assembly elections

गुजरात के बाद अब एमपी और राजस्थान चुनाव में बीजेपी को चुनौती देंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

Mon, 19 Feb 2018 07:34 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Mon, 19 Feb 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Patidar leader Hardik patel hints at contesting madhya pradesh and rajasthan assembly elections
हार्दिक पटेल
गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भी सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। भोपाल में सोमवार को मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू हुए। हार्दिक से यह पूछने जाने पर कि क्या वह मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे? हार्दिक ने कहा, 'अच्छा काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और वह अच्छा काम करते रहेंगे।' 
विज्ञापन


पाटीदार सम्मेलन में हिस्सा लेने एक दिन के प्रवास पर आए हार्दिक ने कहा कि राज्य में युवाओं व किसानों के लिए वह कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों के अनेक मुद्दे हैं, जिन पर वह बात करते रहे हैं और करते रहेंगे। यह उनका कर्तव्य और कर्म है, वह इसे करते रहेंगे। भाजपा को निशाना बनाते हुए हार्दिक ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी झूठी राजनीति होगी और लोगों को तोड़ने का काम भी होगा। 
विज्ञापन


पाटीदार सम्मलेन में केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए हार्दिक ने कहा कि कई ताकतें मध्यप्रदेश में घुसने पर मुझे फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं। लेकिन मैं डरा नहीं। उनका कहना था कि मैं जहां जाता हूं, वहां समाज को बांटता हूं, जातिवाद फैलाता हूं। मेरा कहना है कि किसानों, युवाओं और रोजगार की बात करना यदि जातिवाद है तो यह मुझे अच्छा लगता है। यह सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है पर ऐसा है नहीं। कृषि में अवार्ड मप्र सरकार को मिले, किसानों को क्या मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमको उनसे राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए'

Patidar leader Hardik patel hints at contesting madhya pradesh and rajasthan assembly elections
हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी
हार्दिक ने भाजपा पर कटाक्ष किया कि, 'जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं, उसे वे जातिवाद नहीं कहते बल्कि राष्ट्रभक्ति कहते हैं। हमको उनसे राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। हमारे पुरखे वीर शिवाजी और सरदार पटेल ने हमारी राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बड़े बड़े अक्षरों में पहले ही लिख दिया है।' 

मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पकौड़े बेचने को रोजगार बताए जाने पर हार्दिक ने तंज किया कि उनके बेटा-बेटी को पकौड़ा बेचना चाहिए, वह खाने आएंगे। भेल के दशहरा मैदान पर हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। खुद हार्दिक भी रविवार की शाम यहां आ गए थे। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना हैं। हार्दिक से पहले गुजरात के पिछड़े वर्ग के नेता अल्पेश ठाकोर भी पिछले दिनों मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। गुजरात चुनाव में हार्दिक, अल्पेश और जिग्नेश मेवाणी की तिकड़ी ने भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed