फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patharia MLA rambai warn Panchayat Secretary said - return money of villagers or else you will be suspended

MLA Rambai: पथरिया विधायक की पंचायत सचिव को चेतावनी, कहा- ग्रामीणों का पैसा वापस करो नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे

Tue, 13 Sep 2022 12:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 12:04 PM IST
सार

पथरिया विधायक रामबाई का पंचायत सचिव को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे सचिव तो सस्पेंड होने की धमकी दे रही हैं।

विज्ञापन
Patharia MLA rambai warn Panchayat Secretary said - return money of villagers or else you will be suspended
पथरिया विधायक रामबाई सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई अक्सर अपने दबंग अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनका दबंग अंदाज चर्चा में बना हुआ है। इस बार पथरिया विधायक ने पंचायत सचिव को फोन पर धमकी दी है। पंचायत सचिव को धमकाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पथरिया विधायक ने पंचायत सचिव की लापरवाही पर फोन लगाकर चेतावनी दी और कहा कि ग्रामीणों के पैसे वापस करो नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे। विधायक ने बुंदेलखंडी अंदाज में कहा कि कोनऊ हाथ ने लगा ले है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसमें ग्रामीण पंचायतों में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पंचायत कर्मियों द्वारा पैसे लिए जाने की शिकायत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पथरिया विधायक रामबाई अपनी विधानसभा के बटियागढ़ ब्लॉक के कई गांव का दौरा करने पहुंची थी, जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की और शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली।  इसी दौरान कुछ महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन ना मिलने की बात विधायक को बताई और पंचायत सचिव की लापरवाही बताई। इसके बाद विधायक ने तत्काल मौके से सचिव को फोन लगाया। विधायक ने कहा कि तुम्हारा 14 हजार रुपये जुर्माना बनता है।  जिसमें से 4 हजार रुपये माफ किए जाते है, लेकिन इसी वक्त तुम्हें 10 हजार रुपये देना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने पंचायत सचिव से कहा मैं तुम्हारे खिलाफ अभी महिलाओं से हस्ताक्षर कर एक शिकायत जिला पंचायत सीईओ को करवा रही हूं, तत्काल ही तुम सस्पेंड हो जाओगे। सीधे-सीधे बताओ रुपये दोगे या सस्पेंड होना है। कोनऊ हाथ ने लगा ले है।  इसके बाद विधायक ने अपने बगल में बैठे क्षेत्र के सरपंच से फोन पर सचिव की बात कराई। सरपंच ने कहा कि यह रुपये तुम्हें ही देना है। यदि तुम कहो तो मैं अभी दिए देता हूं बाद में तुम मुझे दे देना। इसके बाद सचिव ने रुपये देने में हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed