फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patalpani is ready to welcome on Death anniversary of revolutionary Tantia bhil ,in video conferencing Commissioner and Collector informed about administrative preparations 

मध्य प्रदेश: अगवानी को आतुर है पातालपानी, कमिश्नर और कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
सार

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इंदौर और उज्जैन संभाग के  ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
Patalpani is ready to welcome on Death anniversary of revolutionary Tantia bhil ,in video conferencing Commissioner and Collector informed about administrative preparations 
कलेक्टर ने बताया कि पातालपानी में समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वनवासी समाज के अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा की पुण्यतिथि पर इंदौर ज़िले की छोटी सी पहाड़ी बसाहट पातालपानी एक लाख जनजातीय समाज जनों के की अगवानी करने के लिए आतुर है। आज प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पल्लवी जैन और प्रमुख सचिव तथा प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान /पर्यटन एवं न्यासी सचिव, भारत भवन संस्कृति, पर्यटन , जनसम्पर्क श्री शिवशेखर शुक्ला ने पातालपानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इंदौर और उज्जैन संभाग के  ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिसम्बर को सायंकाल गौरव यात्रा इन्दौर शहर में प्रवेश करेगी। खंडवा ज़िले के बड़ौदा अहिर और रतलाम ज़िले से दो यात्राएं निकली थी, जिनका समागम धार में होगा और यह सम्मिलित रूप से इंदौर में  तीन दिसंबर को  पहुँचेगी। इंदौर के राजवाड़ा में इनका स्वागत होगा। राजवाड़ा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यात्रा का रात्रि मुक़ाम नेहरू स्टेडियम में रहेगा। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि यहाँ संत कबीर के भजनों की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन


कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि चार दिसंबर की सुबह लगभग नौ बजे यात्रा नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर भँवरकुंआ चौराहा पहुँचेगी। जहाँ इस चौराहे का नया नाम टंट्या भील चौराहा के नाम से समारोहपूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम में नामकरण के शिलालेख का अनावरण भी किया जाएगा। यहीं से लगभग 5 हज़ार की संख्या में मोटर साइकिलों की रैली भी पातालपानी के लिए प्रारंभ होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि पातालपानी में समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। टंट्या भील की नवीन प्रतिमा भी स्थापना के लिए ग्वालियर से आ चुकी है। लगभग दस फुट ऊँची इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सबसे पहले हेलीपैड से पातालपानी रेलवे स्टेशन में बने कालका माता मंदिर पहुंचेंगे और यहाँ पूजन करेंगे। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed