{"_id":"61f27d64d58d2d7aa51d9166","slug":"passengers-please-note-due-to-non-interlocking-work-at-singrauli-station-some-trains-will-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां निरस्त रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां निरस्त रहेंगी
Thu, 27 Jan 2022 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jan 2022 04:39 PM IST
सार
पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल के सिंगरौली, करैला रोड, चुरकी एवं महदेइया स्टेशनों पर दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रेल ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल के सिंगरौली, करैला रोड, चुरकी एवं महदेइया स्टेशनों पर दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 15 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 09 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस सात फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 09 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचें।