फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Parliamentary Excellence Award Ceremony: Govind Singh's resignation from the Vis Committee due to the absence of Kamal Nath in the invitation letter

संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह: आमंत्रण पत्र में कमलनाथ का नाम नहीं था, इस पर गोविंद सिंह ने समिति छोड़ी

Wed, 09 Mar 2022 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Mar 2022 04:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का नाम नहीं होने से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समिति से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन
Parliamentary Excellence Award Ceremony: Govind Singh's resignation from the Vis Committee due to the absence of Kamal Nath in the invitation letter
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का नाम नहीं होने से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समिति से त्यागपत्र दे दिया है।  

विज्ञापन

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव को त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने लिखा कि 30 वर्षों के राजनीति जीवन के अनुभव के आधार पर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा के किसी भी सार्वजनिक आयोजनों के आमंत्रण पत्रों में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का नाम प्रमुखता से अंकित रहता है। विधानसभा भवन के निर्माण के भूमिपूजन, शिलान्यास तथा लोकार्पण आदि के शिलालेखों में भी नेता प्रतिपक्ष का नाम अंकित है। संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष का नाम अंकित नहीं होना संसदीय परंपराओं के अनुसार नेता प्रतिपक्ष का अपमान है। गोविंद सिंह ने लिखा कि विरोध स्वरूप मैं समिति से त्यागपत्र देता हूं। मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। मध्य प्रदेश विधानसभा की तरफ से संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। उत्कृष्ट मंत्री, विधायक समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed