{"_id":"64663174fba2894d6f0598c5","slug":"parents-who-came-to-daughter-s-house-to-listen-to-bhagwat-committed-suicide-by-consuming-poison-in-the-field-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बेटी के घर भागवत सुनने आए माता-पिता ने खेत में जहर खाकर की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बेटी के घर भागवत सुनने आए माता-पिता ने खेत में जहर खाकर की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान
Thu, 18 May 2023 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 07:38 PM IST
सार
दमोह में बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। वे बेटी के घर भागवत सुनने आए थे। पुलिस कारणों की तलाश कर रही है। प्राथमिक जानकारी में उनके बीमार होने और बीमारी से परेशान होने की बात पता चली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में बुधवार रात एक खेत में पति पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी हटा थाना अंतर्गत ग्राम इटवा हीरालाल के रहने वाले थे और लुहारी गांव में बेटी के घर भागवत सुनने आए थे। जहां अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही हटा टीआई मनीष मिश्र मोके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बता दें इटवा हीरालाल निवासी हरदयाल सिंह लोधी (58) अपनी पत्नी भागवती लोधी (55) के साथ अपनी बेटी और दामाद के घर ग्राम लुहारी भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचे थे। बुधवार की शाम भागवत कथा समाप्ति के बाद वे दोनों एक खेत में गए और जहर की गोलियां खा ली। पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने उनके शव खेत में पड़े देखे तो घटना की सूचना तुरंत ही हटा पुलिस को दी।
टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि ये दोनों दंपत्ति भागवत सुनने आए थे। किस कारण से इन लोगों ने आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। दोनों शवों के पास से जहर की खाली डिब्बी बरामद की गई है। जिससे यह प्रतीत होता है की जहर खाकर ही आत्महत्या की होगी। मृतक दंपती की बेटी और दामाद से भी जानकारी ली जा रही है कि किस कारण से इन्होंने आत्महत्या कर ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतक दंपती किसी बीमारी से त्रस्त थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत दंपती के बेटे ने बताया कि पिता बीमार रहते थे और इलाज कराने निकले थे। उसे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि माता-पिता ने आत्महत्या कर ली है।