Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Professor sahab sends heartfelt messages in Panna girl students opened a front in college

गुरुजी निकले गुरु घंटाल: पन्ना में प्रोफेसर साहब भेजते हैं 'दिल वाले मैसेज,' कॉलेज में छात्राओं ने खोला मोर्चा

Tue, 24 Sep 2024 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 07:09 PM IST
सार

पन्ना के पीएमश्री छत्रसाल कॉलेज की छात्राओं ने एक प्रोफेसर के खिलाफ आवाज बुलंद की है। छात्राओं का आरोप है, प्रोफेसर उन्हें हाय हेलो, स्वीट हार्ट के मैसेज भेजते हैं। यही नहीं, कई बार वह अश्लील संदेश भी भेजते हैं।

विज्ञापन
Professor sahab sends heartfelt messages in Panna girl students opened a front in college
प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में पन्ना के पीएमश्री छत्रसाल कॉलेज की छात्राओं को प्रोफेसर द्वारा प्रताड़ित और गलत हरकतों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सैकड़ों छात्राओं ने मंगलवार को पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन


वहीं, जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार के द्वारा किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। वहीं, छात्राओं ने विनय श्रीवास्तव प्रोफेसर को हटाने की मांग की है, और कहा कि अगर आठ दिवस के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो सभी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि विनय श्रीवास्तव प्रोफेसर आए दिन छात्राओं को अश्लील मैसेज एवं अश्लील वीडियो गलत कमेंट्स एवं अपने चैनल को सब्सक्राइब एवं अन्य टाइम टेबिल एवं किताबों को लेकर लगातार कई सालों से परेशान कर रहे हैं। बार-बार आवेदन देकर प्राचार्य को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की प्रोफेसर के प्रति कोई कार्रवाई न होने से प्रोफेसर के हौसले बढ़ गए हैं, जिससे आज कॉलेज की छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में चक्का जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मिंदगी की वजह से चुप रह जाती है छात्राएं
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। छात्राओं की इस शिकायत पर पुलिस ने उन्हें मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, कलेक्टर ने भी प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। छात्राओं के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर कई साल से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कई छात्राओं ने तो शर्मिंदगी की वजह से आरोपी के खिलाफ मुंह ही नहीं खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed