फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: Three tigers seen together in Mandla tourism area, tigress was seen having fun in the water with the cubs to get relief from the heat

Panna: मंडला टूरिज्म क्षेत्र में एक साथ दिखे तीन बाघ, गर्मी से राहत पाने शावकों संग पानी में मस्ती करती दिखी बाघिन

Wed, 29 Jun 2022 08:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 08:06 AM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला टूरिज्म क्षेत्र में पर्यटकों को एक साथ तीन बाघ नजर आए। बाघिन पी-151 अपने शावकों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में अठखेलियां करती नजर आई।

विज्ञापन
Panna: Three tigers seen together in Mandla tourism area, tigress was seen having fun in the water with the cubs to get relief from the heat
एक साथ तीन बाघ देख रोमांचित हुए पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है, यहां करीब 75 से भी ज्यादा बाघ हैं। देश के कोने-कोने से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों की दीदार करने के लिए मध्य प्रदेश पहुंचते हैं। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व से एक रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया है। मंडला टूरिज्म क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पर्यटकों ने एक साथ तीन बाघों को देखा और इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने से बारिश हो रही है, लेकिन जिन हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है वहां भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वन्य जीव भी गर्मी से परेशान हैं। मंगलवार को पर्यटकों ने बाघिन पी-151 को उसके दो शावकों के साथ कैद किया, पहले बाघिन को जंगल से गुजरते देखा इसके बाद गर्मी से राहत पाने के लिए बाघिन शावकों के साथ पानी से भरे एक छोटे पोखर में मस्ती करती दिखी। इस अद्भुत नजारे को पर्यटकों ने कैद किया। बाघिन का बच्चों के साथ जंगल में घूमते और पानी में अठखेलियां करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

Panna: Three tigers seen together in Mandla tourism area, tigress was seen having fun in the water with the cubs to get relief from the heat
शावकों के साथ पानी में अठखेलियां करती बाघिन। - फोटो : अमर उजाला
फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि  पर्यटकों को एक साथ तीन बाघ दिखे हैं, जिसमें एक बाघिन पी-151 अपने दो शावकों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए पानी के पास अठखेलियां कर रही थी। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब एक साथ लोगों को तीन बाघ दिख जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed