फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna news, Panna district hospital, woman under treatment dies, doctor negligence allegations, nurse negligen

Panna News: जिला अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों पर लगाए लापरवाही के आरोप

Sat, 14 Sep 2024 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

पन्ना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक 40 साल की महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Panna news, Panna district hospital, woman under treatment dies, doctor negligence allegations, nurse negligen
मृतक महिला और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बदहाली और अव्यवस्थाओं के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश का पन्ना जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाहियों की वजह से सुखियों में है। बता दें कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनो में आक्रोश व्याप्त हो गया। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद भी परिजन महिला का शव लेकर झाड़ फूंक करवाने ले गए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी पुरुषोत्तम शहीदन के पास जिसकी तबियत खराब होने की वजह से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना देखे ही सिर्फ दवाई लिख दी और महिला को बॉटल इंजेक्शन लगा दिए, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी, महिला को खून की उल्टियां होने लगी। परिजनों ने बार-बार स्टॉफ नर्सों से गुहार लगाई। मगर किसी ने उनकी नहीं सुनी। हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो महिला को रेफर कर दिया, लेकिन महिला की मौत हो गई। वहीं, अब परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। 
विज्ञापन


झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन
हालांकि, परिजनों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि महिला मृत हो गई, जिस कारण वे महिला के शव को लेकर झाड़ फूंक करवाने ले गए। मामले की जानकारी लगने के बाद कोतवाली टीआई मौके पर पहुंचे और परिजनों से शव को वापस लाकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाने को कहा और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed