{"_id":"63d60fb21ff03167201a2bd7","slug":"panna-news-panna-cloth-merchant-shot-himself-along-with-his-wife-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना में दिल दहलाने वाला मामला, प्रतिष्ठित व्यापारी ने बीवी के बाद खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना में दिल दहलाने वाला मामला, प्रतिष्ठित व्यापारी ने बीवी के बाद खुद को गोली मारी
Sun, 29 Jan 2023 11:48 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:48 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में पन्ना जिले के किशोरगंज इलाके में रहने वाले संजय सेठ ने पत्नी सहित खुद को गोली मारकर जान दे दी है। मामले में बताया जा रहा है कि परिवार में विवाद के कारण तैश में आकर व्यापारी ने यह कदम उठा लिया। हालांकि, स्पष्ट रूप से कोई कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
मृतक मीनू सेठ और संजय सेठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ और उनकी पत्नी मीनू सेठ की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। दोनों घर में थे और दोनों की हृदय के पास सीने में गोली लगी है। माना जा रहा है कि संजय सेठ ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बता दें कि घटना के बाद से बड़ा बाजार स्थित व्यापारियों में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उनके घर के पास जमा हो गए। संजय सेठ की पत्नी मीनू सेठ की तबियत खराब रहा करती थी। फिलहाल, कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। घटना शनिवार दोपहर एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले पर एसपी धर्मराज मीणा का कहना है कि अभी कारण अज्ञात है। लेकिन पारिवारिक मामला नजर आता है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। मृतक संजय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे।
विज्ञापन
बेटी और बेटे को छोड़ गए अकेला...
मृतक दंपती की दो संताने हैं। इनकी पुत्री राशि भोपाल में पढ़ती है और पुत्र अथर्व जो कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मामले के संबंध में बताया कि अभी कारण अज्ञात है। प्रथम दृष्टया यह मामला परिवारिक नजर आता है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मकान के ऊपरी फ्लोर में रहते थे दंपती...
संजय सेठ अपने मकान के ऊपरी फ्लोर में रहते थे, जबकि उनका परिवार इसी मकान के दूसरे हिस्से में रहता था। 28 जनवरी 2023 दोपहर को जब दूधवाला आया और दरवाजा नहीं खुला, तब दूधवाले ने उनके भाई को सूचना दी। घर की टीवी तेज आवाज में चल रही थी और अंदर से आवाज नहीं आ रही थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो टीवी चल रही थी और दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे। मीनू की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी, संजय की लाश फर्श में पड़ी थी।
मृतक दो भाई, अलग-अलग रहते हैं...
मृतक संजय सेठ दो भाई हैं। उनके पिता स्वर्गीय रतन सेठ थे, जो पन्ना में बड़े कपड़ा कारोबारी थे। संजय और उसके बड़े भाई भी कपड़ा शोरूम संचालित करते हैं। दोनों की दुकान और घर अलग-अलग है। संजय की पंचम सिंह चौराहे पर दुकान हैं।
