फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna News: Country's oldest Shivling found, remains of Gupta period temple in Chaumukhnath temple

Panna News: देश का सबसे पुराना शिवलिंग मिला, चौमुखनाथ मंदिर में मिले गुप्तकालीन मंदिर के अवशेष

Sat, 23 Mar 2024 01:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 23 Mar 2024 01:12 PM IST
सार

पन्ना जिले के चौमुखनाथ मंदिर में गुप्कालीन समय से भी पुराने मंदिर के अवशेष मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी यहां खुदाई कर रहे हैं। इस दौरान देश का सबसे पुराना शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Panna News: Country's oldest Shivling found, remains of Gupta period temple in Chaumukhnath temple
पन्ना का पार्वती मंदिर नचना कुठारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले को हीरों, झीलों व मंदिरों का जिला कहा जाता है। यहां सदियों पुराने कई मंदिर स्थित है। कुछ मंदिर आज भी अपनी समृद्ध विरासत की कहानी सुनाते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को जिले के नचना कुठारा गांव में स्थित चौमुखनाथ मंदिर परिसर में टीलों की खुदाई में देश के सबसे प्राचीन मंदिर के अवशेष व शिवलिंग मिला है।बाद कहा जा रहा है कि यह मंदिर मठ से निर्मित किए गए होंगे, जो पहली से पांचवी सदी के बीच के हो सकते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम को यहां और भी प्राचीन मंदिर व प्रतिमाएं मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पन्ना जिले के नचना कुठारा गांव में स्थित पांचवी सदी के प्राचीन मंदिर चौमुखनाथ मंदिर परिसर में आठ टीलों को चिन्हित किया था। इनमें प्राचीन मंदिर व प्रतिमाओं के मिलने की संभावना को देखते हुए चार मार्च से खुदाई का काम शुरू किया था। 15 दिन से दो टीलों की खुदाई हुई है। इसमे शिव मंदिर के अवशेष व एक शिवलिंग मिला है। पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों का दावा है कि यहां पार्वती मंदिर गुप्तकालीन है। पांचवी सदी से वह जस का तस खड़ा है। खुदाई में मिला शिवलिंग व मंदिर के अवशेष देश के सबसे प्राचीन यानि पहली से पांचवीं सदी के बीच के हो सकते हैं।
विज्ञापन


फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित
एएसआई विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में खुदाई जारी है। किसी भी प्रकार से शासकीय संपत्ति को हानि न हो उसके लिए ASI सतर्कता बरत रहा है। औजारों से बारीकी से काम किया जा रहा है। खुदाई के दौरान चिह्नित टीलों में धागे का सर्किल बनाया गया है। यहां फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। यह कार्य मुख्य रूप जबलपुर पुरातत्व वभाग की टीम काम कर रही है। नचना ग्राम पुरातत्व विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्राम है। यहां का पार्वती मंदिर भारत के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यह करीब 1600 वर्ष पुराना पांचवीं सदी का मंदिर है। उसके बाद करीब सातवीं सदी का चौमुखनाथ मंदिर है, जहां भगवान शिव की चौमुखी प्रतिमा विराजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने की पुष्टि
पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि नचना ग्राम स्थित चौमुखनाथ मंदिर में ASI खुदाई करवा रहा है। ASI के अधिकारियों से मेरी चर्चा हुई है। दूसरी से पांचवी सदी के मंदिर व अवशेष मिलने की संभावना जताई गई है। किसी उद्देश्य में एएसआई द्वारा वहां खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने हमसे सहयोग मांगा था। इसे लेकर हमने गुनौर एसडीएम को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। उम्मीद है कि एएसआई की टीम को वहां प्राचीन मंदिर या स्मारक मिलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed