{"_id":"6a37a862e74f1f71ff00b13e","slug":"panna-health-system-fails-woman-dies-after-108-ambulance-delay-family-waits-3-hours-for-postmortem-protests-at-hospital-panna-news-c-1-1-noi1508-4418118-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना में व्यवस्था पर सवाल: एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना में व्यवस्था पर सवाल: एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों का हंगामा
Sun, 21 Jun 2026 03:28 PM IST
पन्ना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: पन्ना ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:28 PM IST
सार
पन्ना जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। अजयगढ़ क्षेत्र की एक महिला को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी आलोक गुप्ता ने कहा कि कलेक्टर पन्ना और भोपाल स्तर पर पत्राचार करेंगे। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दुखी परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और संवेदनहीनता का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुखद बात यह रही कि मौत के बाद भी परिजनों की परेशानी खत्म नहीं हुई। पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्हें घंटों अस्पताल में भटकना पड़ा। जब तीन घंटे तक कोई सुनवाई नहीं हुई तो गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।
बेटे की मौत के बाद सदमे में थी महिला
मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र के गपड़रहा गांव का है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय विद्या कुशवाहा ने बीती रात करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के मुताबिक इसी वर्ष मार्च महीने में बीमारी के चलते उनके 17 वर्षीय बेटे देवराज की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से विद्या मानसिक तनाव में रह रही थीं।
परिजन ने लगाई अस्पताल प्रबंधन पर आरोप
महिला के पति नंदी कुशवाहा ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद रात 11:30 बजे 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस करीब ढाई घंटे बाद रात 2 बजे गांव पहुंची। तब तक महिला की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। अजयगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रेफर होने के बाद भी उन्हें लगभग एक घंटे तक दूसरी एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
हालात बिगड़ते देख परिजन महिला को निजी वाहन से लेकर पन्ना के लिए रवाना हुए, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही विद्या कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों ने किया हंगामा
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन वहां भी परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि करीब तीन घंटे तक पोस्टमार्टम के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुआ। परिजन अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे और अधिकारियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- NEET Exam 2026: नीट परीक्षार्थियों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, आठ केंद्रों पर मिला निःशुल्क अल्पाहार
जानें क्या बोले जिला चिकित्सा अधिकारी?
पन्ना की सिविल सर्जन आलोक गुप्ता का कहना है कि आज जिला अस्पताल में डॉक्टर जितेंद्र यादव की ड्यूटी थी और कल के लिए जिला चिकित्सालय से गाड़ी भी भेजी गई थी। लेकिन उनके परिजनों ने घर में न होने से मनाकर दिया न डॉक्टर द्वारा मोबाइल रिसीव किया गया इसलिए इतनी लेट हुआ है। इस पर से हम कलेक्टर पन्ना और भोपाल स्तर पर भी पत्राचार करेंगे। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पन्ना जिला अस्पताल।