{"_id":"66e9af29f7fc58c2e80e0f45","slug":"mp-news-medical-student-body-drowned-panna-brihaspati-kund-was-found-four-people-have-died-in-accidents-so-far-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे मेडिकल स्टूडेंट का दूसरे दिन मिला शव, अब तक हुए हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे मेडिकल स्टूडेंट का दूसरे दिन मिला शव, अब तक हुए हादसों में चार की मौत
Tue, 17 Sep 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:03 PM IST
सार
बृहस्पति कुंड में डूबे मेडिकल स्टूडेंट का दूसरे दिन शव मिल गया है। बता दें कि पन्ना में पानी में डूबने की दो दिनों में तीन घटनाएं हुई हैं। अभी तक चार लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
रेस्क्यू करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत बृहस्पति कुंड प्राकृतिक जलप्रपात में 16 सितंबर को पैर फिसलने से डूबे मेडिकल स्टूडेंट का दूसरे दिन यानी आज 17 सितंबर को सुबह लगभग नौ बजे शव मिला है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश (कानपुर) के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से लगभग 10 से 12 मेडिकल स्टूडेंटों का दल पिकनिक मनाने के लिए बृहस्पतिकुंड पहुंचा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उत्कर्ष तिवारी उम्र लगभग 18 वर्ष का पैर फिसलने से वह बृहस्पति कुंड में डूबने लगा, एक अन्य युवक उत्कर्ष को बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी डूबने लगा, जिससे वह अपना बचाव करते हुए वापस निकल आया। लेकिन उत्कर्ष तिवारी नहीं बच सका।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल स्थानीय ग्रामीणों और बृजपुर थाना पुलिस को दी गई। कलेक्टर के निर्देश पर होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एसबी पाण्डेय के मार्गदर्शन में एवं प्लाटून कमांडर सतपाल जैन के नेतृत्व में रात में ही एसडीईआरएफ टीम बृहस्पति कुंड पहुंच गई, 17 सितंबर को सुबह रेस्क्यू शुरू हुआ, लगभग नौ बजे पानी में डूबे उत्कर्ष तिवारी का शव मिल गया, जिसे एसडीईआरएफ टीम द्वारा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पन्ना जिले में बीते दो दिनों में पानी में डूबने की तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें तीन के शव निकाले जा चुके हैं। केन नदी के मड़ला पुल से कूदे युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हीरों, वीरों, झरनों, झीलों और बाघों के लिए विश्व विख्यात पन्ना जिले में हजारों लोग यहां घूमने एवं प्रकृति के नजारों का आनंद लेने और पिकनिक मनाने आते हैं।
जहां लापरवाही की वजह से इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों से जलप्रपातों में सावधानी बरतने और ज्यादा नजदीक न जाने की अपील की जारी है। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
