{"_id":"63c6dc2ff0953859d5647dac","slug":"mp-news-leopard-found-dead-in-panna-tiger-reserve-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और तेंदुए की मौत, घंटों बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा वन अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और तेंदुए की मौत, घंटों बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा वन अमला
Tue, 17 Jan 2023 11:13 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। यहां वन्य प्राणीयों की मौतों को रोकने के लिए धारा 144 लागू की गई है, इसके बावजूद वन्य प्राणियों की मौत थमने का नाम ले रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-दुनिया में बाघों और तेंदुआ के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आला अधिकारीयों की सख्ती जमीनी स्तर पर नाकाम साबित हो रही है, जिसके चलते एक बार फिर पवई वन परिक्षेत्र अंतर्गत बमुरहा ग्राम में एक तेंदुए के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ग्रामीणों ने मृत तेंदुए के शव को खेत में पड़ा देखा। इसके बाद वन विभाग से संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन पवई वन अमला अपने अनुभूति कार्यक्रम में मदमस्त रहा, और घंटों बीत जाने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बता दें कि वन्य प्राणीयों की मौतों को रोकने के लिए आला अधिकारीयो द्वारा धारा 144 तक लागू कर दी गई है, लेकिन न तो वन्य प्राणियों की मौत थमने का नाम ले रही है, और न ही शिकारियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
