फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP News: A woman suffering from labor pains was made to cross the swampy road by sitting in a chair, the unpaved road increased the troubles

MP News: प्रसव पीड़ा से जूझती महिला को कुर्सी में बैठाकर पार कराया दलदल भरा रास्ता, कच्ची सड़क ने बढ़ाई मुसीबतें

Tue, 05 Jul 2022 08:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 08:40 AM IST
सार

पन्ना जिले के गुनौर विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर के ग्राम ददोलपुर में एक गर्भवती महिला को प्लास्टिक की कुर्सी में बैठाकर 1 किमी का दलदल भरा रास्ता तय करना पड़ा।

विज्ञापन
MP News: A woman suffering from labor pains was made to cross the swampy road by sitting in a chair, the unpaved road increased the troubles
गर्भवती महिला को कुर्सी में सड़क पार कराते युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पन्ना जिले के गुनौर विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर के ग्राम ददोलपुर में एक गर्भवती महिला को प्लास्टिक की कुर्सी में बैठाकर 1 किमी का दलदल भरा रास्ता तय करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला सोहद्रा आदिवासी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा की वजह से महिला को अस्पताल ले जाना था, लेकिन गांव में सड़क न होने के चलते जननी एक्सप्रेस विक्रमपुर तक ही पहुंच सकी। विक्रमपुर से ददोलपुर गांव 1 किलोमीटर दूर है, गांव तक पहुंचने की सड़क इतनी जर्जर है कि यहां वाहन या पैदल दोनों ही तरीकों से पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन


सोमवार को महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई रास्ता नहीं था,  तब गांव के पांच युवाओं ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को प्लास्टिक की कुर्सी पर बिठाया और एक किलोमीटर का दलदल भरा रास्ता तय किया। नाला पार करने के बाद महिला को विक्रमपुर पहुंचाया, जहां सेजननी एक्सप्रेस के माध्यम से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को सिर्फ अस्पताल जाते समय ही परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, बल्कि वापस आते समय भी उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मां बनने की खुशी में उसे रास्ते की कठिनाइयां भूल गई। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यहां सड़क और पुल का निर्माण नहीं होने से बारिश के दिनों में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाले का जल बहाव हल्की बारिश में भी काफी तेज हो जाता है, जिसे पार करना खतरनाक होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed